V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

व्यापारी पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक, विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के बाजार खास मे व्यापारी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को बाजार मे शोक छा गया। बाजार खास मे आकस्मिक मौत की इस घटना से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये। व्यापारी जगदीश कौशल की पुत्री निकिता 18 घर मे मौजूद थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। परिजन आननफानन मे उसे अस्पताल ले गये। वहां डाक्टरो ने निकिता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या मे व्यापारी व नगरवासी जगदीश के आवास पर पहुंचे ओर दुःख जताया। परिजन निकिता की आगामी आठ फरवरी को होने वाली शादी की तैयारी मे जुटे हुए थे। अचानक निकिता की मौत से परिजन सदमे मे आ गये। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने निकिता के निधन पर परिजनों से फोनिक वार्ता कर संवेदना जतायी। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सभासद रमेश जायसवाल, बंटी जायसवाल, जय कौशल, उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ल, श्यामजी संवरिया, डा. सुनील, एसके शर्मा, सभासद रमेश कौशल आदि ने भी शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के बाजार खास मे व्यापारी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को बाजार मे शोक छा गया। बाजार खास मे आकस्मिक मौत की इस घटना से व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये। व्यापारी जगदीश कौशल की पुत्री निकिता 18 घर मे मौजूद थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। परिजन आननफानन मे उसे अस्पताल ले गये। वहां डाक्टरो ने निकिता को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या मे व्यापारी व नगरवासी जगदीश के आवास पर पहुंचे ओर दुःख जताया। परिजन निकिता की आगामी आठ फरवरी को होने वाली शादी की तैयारी मे जुटे हुए थे। अचानक निकिता की मौत से परिजन सदमे मे आ गये। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने निकिता के निधन पर परिजनों से फोनिक वार्ता कर संवेदना जतायी। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सभासद रमेश जायसवाल, बंटी जायसवाल, जय कौशल, उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ल, श्यामजी संवरिया, डा. सुनील, एसके शर्मा, सभासद रमेश कौशल आदि ने भी शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया।

Leave a Comment