V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

108 ने फिर कराया एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव

अयोध्या। सरकार द्वारा  स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चलाई जा रही 108,102 एंबुलेंस के स्टॉफ  द्वारा लगातार सराहनीय कार्य अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह मया ब्लॉक  निवासी  प्रदीप की पत्नी 28 वर्षीय रेनू  को प्रसब पीड़ा होने पर प्रदीप द्वारा  108 एम्बुलेंस की सेवा हेतु फोन किया गया। जिसपर एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 8711के ईएमटी को कॉल किया गया। जिसके बाद पीड़ित की जरूत को देखते हुये कॉल कटने के 15 मिनट के भीतर एम्बुलेंस  मरीज की सेवा हेतू उसके घर पहुंच गई। और मरीज को एम्बुलेंस में लिटाकर   हॉस्पिटल के लिए रवाना हुई। तभी रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी अभिषेक कुमार ने समझदारी दिखाते हुए पायलट चंद्रभान को एंबुलेंस रोड के साइड में खड़ी करने को कहा। फिर ईएमटी व घर की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रशव के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा दोनो को सीएचसी गोसाईगंज में भर्ती कराया गया।  जिसके बाद से जच्चा और बच्चा दोनों को स्वास्थ्य बताया गया। इसी प्रकार खंडासा ब्लॉक के ग्राम कोटिया की  परमिला देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का प्रसव यूपी 32 बीजी 9456 108 ईएमटी विकाश यादव पायलट रिंकू मिश्रा के द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाकरा सीएचसी खंडासा में  भर्ती कराया गया। एंबुलेंस स्टॉफ के इस सराहनीय कार्य की मरीज के परिजन और हॉस्पिटल स्टॉफ ने भरपूर प्रशंसा की गयी। यह जानकारी जिला प्रभारी अरुण चौधरी और प्रोग्राम मैनेजर दीपक अस्थाना ने दी। इस मौके पर सीनियर जिला प्रभारी इरफान सिद्दिकी और लवकुश वर्मा मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। सरकार द्वारा  स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चलाई जा रही 108,102 एंबुलेंस के स्टॉफ  द्वारा लगातार सराहनीय कार्य अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह मया ब्लॉक  निवासी  प्रदीप की पत्नी 28 वर्षीय रेनू  को प्रसब पीड़ा होने पर प्रदीप द्वारा  108 एम्बुलेंस की सेवा हेतु फोन किया गया। जिसपर एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 बीजी 8711के ईएमटी को कॉल किया गया। जिसके बाद पीड़ित की जरूत को देखते हुये कॉल कटने के 15 मिनट के भीतर एम्बुलेंस  मरीज की सेवा हेतू उसके घर पहुंच गई। और मरीज को एम्बुलेंस में लिटाकर   हॉस्पिटल के लिए रवाना हुई। तभी रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी अभिषेक कुमार ने समझदारी दिखाते हुए पायलट चंद्रभान को एंबुलेंस रोड के साइड में खड़ी करने को कहा। फिर ईएमटी व घर की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रशव के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा दोनो को सीएचसी गोसाईगंज में भर्ती कराया गया।  जिसके बाद से जच्चा और बच्चा दोनों को स्वास्थ्य बताया गया। इसी प्रकार खंडासा ब्लॉक के ग्राम कोटिया की  परमिला देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का प्रसव यूपी 32 बीजी 9456 108 ईएमटी विकाश यादव पायलट रिंकू मिश्रा के द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाकरा सीएचसी खंडासा में  भर्ती कराया गया। एंबुलेंस स्टॉफ के इस सराहनीय कार्य की मरीज के परिजन और हॉस्पिटल स्टॉफ ने भरपूर प्रशंसा की गयी। यह जानकारी जिला प्रभारी अरुण चौधरी और प्रोग्राम मैनेजर दीपक अस्थाना ने दी। इस मौके पर सीनियर जिला प्रभारी इरफान सिद्दिकी और लवकुश वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Comment