जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा
अयोध्या । गणतंत्र दिवस समरोह की तैयारी मण्डल जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा। सभी शासकीय कार्यालयो में दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 8ः30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं अभिवादन होगा। मण्डलायुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा, जिला जज कार्यालय में जिला जज वीर नायक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विशाल सिंह, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्वजा रोहण होगा एवं पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम गणतंत्र दिवस का कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये आयोजित किया जायेगा। इसकी अलग से जानकारी दी जायेगी। गणतंत्र दिवस समारोह तैयारी के सम्बंध में विस्तृत कार्यक्रम जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा जारी किया गया है। जिसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत प्रातः 7 बजे क्रासकन्ट्री रेस डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम डाभासेमर अयोध्या में किया जायेगा। इसके बाद प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण, प्रातः 8ः30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं अभिवादन होगा। प्रातः 8ः40 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, प्रातः 9 बजे ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये, प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड, प्रातः 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं अभिवादन तत्पश्चात खेलकूद का आयोजन कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये पूर्वान्ह 11 बजे जिला कारागार एवं बाल कारागार में साफ सफाई एवं सजावट, स्थानीय चौक घंटाघर में मानव श्रृंखला का निर्माण, पूर्वान्ह 12 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, कुष्ठ रोगी आश्रम अयोध्या, समस्त सामुदायिक केन्द्रों में पीड़ितों मरीजों के मध्य फल वितरण का कार्य एवं नगर निगम एवं समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के समस्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाय। इसके बाद अपरान्ह 2 बजे जीआईसी अयोध्या में निबन्ध प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा तथा सायं 6 बजे चौक घंटाघर पर साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सभी व्यक्तियों द्वारा मोमबत्तियों के माध्यम से प्रकाशमय किया जाना का कार्यक्रम है।
अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की भी डियुटी लगायी गयी है कि सभी कार्यक्रम समय से हो और गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन शासनादेश एवं मानक के अनुसार आयोजित किया जाय। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































