प्रयागराज। विगत 23 वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुलेम सरायं के ऐतिहासिक चौराहे पर नमस्ते भारत परिवार व जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में ध्वजारोहण व साथ ही साथ कोरोना महामारी दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले विशिष्ट जनों (कोरोना योध्दाओं) डाॅक्टर्स, इंजीनियर, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारी संस्थाओं, स्वच्छता कर्मियों आदि कोरोना योध्दाओं को जश्न – ए – गणतंत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम अतंर्गत सम्मानित भी किया जाएगा।
इसी संदर्भ में पदाधिकारीयों की एक बैठक सुलेम सरायं स्थिति मुख्यालय सम्पन्न हुई जिसम़े यह निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी जिला उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मो० कादिर ने दी। बैठक में मुख्य रूप से संयोजक नरेन्द्र खेड़ा मान्टू, सह संयोजक हिमांशु केसरवानी, धर्म चन्द्र जयसवाल, अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, अंकुर रस्तोगी, मानव अरोरा, निरंकार साहू, सुनील केसरवानी, मुकेश टोटल, विक्की साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































