V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लड़कियो को सशक्त एवं सुरक्षित माहौल जरूरी: सिंह

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया जागरूक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान, द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन विकासखण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम सोनाही में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगो को बताया कि हम लोग आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए है। इस दिवस का शुभारम्भ वर्ष 2008 से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियो की स्थिति को बढ़ावा देना है। यह बहुत आवश्यक है कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव एवं शोषण को समाज से पूरी तरीके से हटाया जाये जिसका हर रोज लड़कियां अपने जीवन में सामना करती है। समाज में लड़कियो के अधिकारो की जरूरत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक समान शिक्षा एवं मौलिक आजादी के बारे में विभिन्न राजनीतिक एवं सामुदायिक लोगो द्वारा लागो को बताया जाता रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि लड़कियो के यह बहुत आवश्यक है कि वे सशक्त, सुरक्षित एवं बेहतर माहौल प्राप्त करे । उन्हे जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारो से अवगत होना आवश्यक है। इसके लिए उनमें अच्छी शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य की देखभाल अति आवश्यक है। समाज में हर बालिका शिशु को भी बालक शिशु की तरह ही उचित सम्मान एवं महत्व मिलना चाहिए तथा लोगो में लिंग समानता को भी प्रचारित करना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान की संदर्भ व्यक्ति सरिता सिंह तथा बब्लू सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया जागरूक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान, द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन विकासखण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के ग्राम सोनाही में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगो को बताया कि हम लोग आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए है। इस दिवस का शुभारम्भ वर्ष 2008 से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियो की स्थिति को बढ़ावा देना है। यह बहुत आवश्यक है कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव एवं शोषण को समाज से पूरी तरीके से हटाया जाये जिसका हर रोज लड़कियां अपने जीवन में सामना करती है। समाज में लड़कियो के अधिकारो की जरूरत के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक समान शिक्षा एवं मौलिक आजादी के बारे में विभिन्न राजनीतिक एवं सामुदायिक लोगो द्वारा लागो को बताया जाता रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि लड़कियो के यह बहुत आवश्यक है कि वे सशक्त, सुरक्षित एवं बेहतर माहौल प्राप्त करे । उन्हे जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारो से अवगत होना आवश्यक है। इसके लिए उनमें अच्छी शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य की देखभाल अति आवश्यक है। समाज में हर बालिका शिशु को भी बालक शिशु की तरह ही उचित सम्मान एवं महत्व मिलना चाहिए तथा लोगो में लिंग समानता को भी प्रचारित करना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान की संदर्भ व्यक्ति सरिता सिंह तथा बब्लू सिंह ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment