V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अमित यादव का भव्य स्वागत

नोएडा ।  मुखिया अमित यादव को युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा महानगर के अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह और सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुखिया अमित यादव ने बताया कि वह देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि विकास के लिए सपा सरकार, अखिलेश को फिर बनाएं मुख्यमंत्री इस बार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य लोगों को घर-घर जाकर याद दिलाएं और भाजपा के झूठ की गठरी को लोगों के सामने खोलकर बताएं।भाजपा ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताने व खूब नाम बदलने के कार्य किए। अब सरकार बदलने की और मुख्यमंत्री का नाम बदलकर अखिलेश यादव रखने की हम सबकी बारी है।इस मौके पर सपा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा महानगर के अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह, महासचिव लिलटी यादव, उपाध्यक्ष सोनू यादव, युवजन सभा नोएडा ग्रामीण नीतीश भाटी उपाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अनिकेत भाटी, ऋषि पंडित मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नोएडा ।  मुखिया अमित यादव को युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा महानगर के अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह और सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुखिया अमित यादव ने बताया कि वह देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि विकास के लिए सपा सरकार, अखिलेश को फिर बनाएं मुख्यमंत्री इस बार। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य लोगों को घर-घर जाकर याद दिलाएं और भाजपा के झूठ की गठरी को लोगों के सामने खोलकर बताएं।भाजपा ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताने व खूब नाम बदलने के कार्य किए। अब सरकार बदलने की और मुख्यमंत्री का नाम बदलकर अखिलेश यादव रखने की हम सबकी बारी है।इस मौके पर सपा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा महानगर के अध्यक्ष कुंवर नादिर शाह, महासचिव लिलटी यादव, उपाध्यक्ष सोनू यादव, युवजन सभा नोएडा ग्रामीण नीतीश भाटी उपाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अनिकेत भाटी, ऋषि पंडित मौजूद रहे।

Leave a Comment