अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ 24 जनवरी से 29 जनवरी 2022 तक 26 जनवरी 2022 को छोड़कर जनपद के समस्त घरों का भ्रमण सुनिश्चित किये जाने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गयी। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदेश में कोविड संवेदीकरण, कोविड रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चें, गर्भवती महिलाओं एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण की पहली खुराक से वंचित व्यक्तियों के चिन्हिकरण एवं सुचीबद्ध किये जाने के निर्णय के क्रम में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि इस समेकित प्रयास में गृह भ्रमण हेतु टीमों एवं पर्यवेक्षकों का दो दिन में प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित टीमें अभियान दिवसों में गृह भ्रमण के दौरान प्रत्येक घर का भ्रमण करेंगी और कोविड संक्रमण के रोक-थाम व बचाव के विषय में लोगों को संवेदीकरण करने के साथ-साथ कोविड के लक्षणयुक्त (सर्दी, खाँसी, जुकाम, बुखार, सॉस लेने में तकलीफ) व्यक्तियों का चिन्हीकरण व सुचीबद्ध करगे तथा ड्रग किट का वितरण एवं कोविड सैम्पलिंग कराया जायेगा। प्रशिक्षित टीमें अभियान दिवसों के दौरान नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को सुचीबद्ध व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिनके द्वारा कोविड टीके की पहली खुराक नहीं प्राप्त की गयी हो का चिन्हीकरण एवं सुचीबद्ध कर कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जायेगा। इसके साथ ही 15 से 17 वर्ष बच्चों को सुचीबद्ध कर उन्हें भी कोविड टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी साथ ही साथ ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें और आवश्यकतानुसार उचित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता सम्बन्धी स्टीकर चिपकाया जाये।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कहा कि कोविड संक्रमण से रोक थाम, बचाय एवं कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत सुनिश्चित हो इसके लिये सभी जनपदवासी उनके घरों पर आने वाली टीमों को सही सही सूचना प्रदान करें और जनपद को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा नागरिक कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का सदैव प्रयोग तथा 2 गज की दूरी अपनाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सर्विलान्स अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ब्लाक स्तर से समस्त चिकित्सा अधीक्षक, सामु०स्वा० केन्द्र, उपस्थित रहें।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































