निरीक्षण के दौरान बंद मिले थे स्कूल
मिल्कीपुर अयोध्या। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज के निरीक्षण में नव निर्मित नगरपंचायत कुमारगंज के अकमा स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद पाए जाने पर दो सहायक अध्यापक का वेतन व दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोके जाने का आदेश जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को बीएसए के निर्देश से खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था ।निरीक्षण के दौरन विद्यालय बंद पाया गया जिसकी रिपोर्ट खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा बीएसए को दी गयी थी । जिसके अनुसार जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बिद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अनामिका शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार यादव का वेतन रोके जाने और शिक्षामित्र गायत्री सिंह व नीलम का मानदेय रोके जाने का फरमान जारी कर दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































