प्रयागराज। शहर दक्षिणी में विभिन्न टीमों के साथ लोगों से डोर टू डोर जनसम्पर्क करते हुये आप प्रत्याशी डॉ0अलताफ अहमद ने लोकतंत्र में मतदाताओं की महत्ता व राजनीतिक जागरूकता के बिन्दु पर जोर देते हुये अवगत कराया कि प्रजातंत्र जनता का जनता द्वारा जनता के लिये शासन है लेकिन अफसोस इस बात का है कि भारत जैसे विशाल प्रजातांत्रिक देश में दशकों से विभिन्न दलों व उनके नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनी जागीर समझ रखा है और जनता को जो अधिकार मिलना चाहिए उससे उसे वंचित रखा गया है , जनता का मालिक बनकर नेता लोग राजनीति करते आये हैं जबकि मालिक है जनता , नेता व जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं अपने उत्तर प्रदेश की जनता को भी देश की आज़ादी के बाद से आज तक यह अहसास नहीं हो पाया कि वह मालिक है आम आदमी पार्टी का उदय ही इसी उद्देश्य से हुआ है कि वह जनता को उसका अधिकार दिलाते हुये यह विश्वास दिला सके कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करते हुए यह अहसास करा दिया कि वहां सचमुच जनता का शासन है , जनप्रतिनिधि जनता के सेवक मात्र हैं शहर दक्षिणी की जनता के द्वारा मिल रहे अपार स्नेह , समर्थन व सहयोग के प्रति आभार प्रकट करते हुये डॉ0अलताफ अहमद ने कहा कि आप सभी ने यदि इस बार चुनाव चिह्न झाड़ू का बटन दबाकर मुझे विजयी बनाया और सेवा का अवसर दिया तो आप सभी को यह अहसास कराना मेरा दायित्त्व है कि लोकतंत्र की असली ताकत आपके हाथ में है ,मेरे जैसे जनप्रतिनिधि आपके सेवक हैं और हमेशा सेवक बनकर ही कार्य करेंगे और विभिन्न जनहितकारी नीतियों जैसे निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ,निःशुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा ,निःशुल्क बिजली , पानी ,रोजगार , बेरोजगारी भत्ता , महिला सम्मान व सुरक्षा एवं किसानों के हित में दी गई गारंटी को आपके सहयोग से लागू करायेंगे जनसम्पर्क में आज साउथ मलाका ,करेली ,करेलाबाग ,चौक ,मुन्ना मस्जिद ,वासियाबाद आदि मुहल्लों में सघन जनसंपर्क किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें