V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ नगर स्थिति राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थी कार्यकर्ताओं की जीआईसी ग्राउंड में बैठक की गई।

प्रतापगढ़ ।  विभाग संगठन मंत्री अमित देव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही लगातार छात्रों के बीच अपनी राष्ट्रवादी विचार धारा को लेकर कार्य कर रहा है। राष्ट्र प्रथम,संगठन दृतिय व व्यक्ति अंतिम है ऐसा विचार प्रत्येक विद्यार्थियों के मन में दृढ़ होना चाहिए। विभाग संयोजक सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करके राष्ट्रवादी विचार धारा से ओत प्रोत करने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  करता है। जिला संयोजक रमेश सिंह पटेल ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्तमान समय में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमे 21 से 27 जनवरी सूर्य नमस्कार पूरे जिले भर में कराया जायेगा। जिसके लिए जिले भर में कार्यकर्ताओं की वृहद टोली बनाई गई है। बैठक में  राजकीय इंटर कॉलेज इकाई की घोषणा नगर मंत्री आचल सिंह ने करते हुए श्याम मिश्रा को इकाई अध्यक्ष, आकाश मौर्य व रुद्राक्ष शुक्ला इकाई उपाध्यक्ष,इकाई मंत्री सत्यम मिश्रा, इकाई सह मंत्री आशुतोष तिवारी, विनायक राय,मो. अमीर व शिवम मौर्य, इकाई कार्यकारिणी  अनुभव राय, इरफान खान, विशाल राय,एसएफएस संयोजक अश्वनी अग्रहरि, एसएफ़डी संयोजक विवेक मौर्य के दायित्व की घोषणा की। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओ को पटका पहना कर व मीठाई खिलाकर बधाई दिया गया। इस दौरान नगर सहमंत्री अंकुर मौर्या,नगर शोसल मीडिया संयोजक राम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ ।  विभाग संगठन मंत्री अमित देव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही लगातार छात्रों के बीच अपनी राष्ट्रवादी विचार धारा को लेकर कार्य कर रहा है। राष्ट्र प्रथम,संगठन दृतिय व व्यक्ति अंतिम है ऐसा विचार प्रत्येक विद्यार्थियों के मन में दृढ़ होना चाहिए। विभाग संयोजक सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा कि छात्रों में नई ऊर्जा का संचार करके राष्ट्रवादी विचार धारा से ओत प्रोत करने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  करता है। जिला संयोजक रमेश सिंह पटेल ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्तमान समय में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमे 21 से 27 जनवरी सूर्य नमस्कार पूरे जिले भर में कराया जायेगा। जिसके लिए जिले भर में कार्यकर्ताओं की वृहद टोली बनाई गई है। बैठक में  राजकीय इंटर कॉलेज इकाई की घोषणा नगर मंत्री आचल सिंह ने करते हुए श्याम मिश्रा को इकाई अध्यक्ष, आकाश मौर्य व रुद्राक्ष शुक्ला इकाई उपाध्यक्ष,इकाई मंत्री सत्यम मिश्रा, इकाई सह मंत्री आशुतोष तिवारी, विनायक राय,मो. अमीर व शिवम मौर्य, इकाई कार्यकारिणी  अनुभव राय, इरफान खान, विशाल राय,एसएफएस संयोजक अश्वनी अग्रहरि, एसएफ़डी संयोजक विवेक मौर्य के दायित्व की घोषणा की। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओ को पटका पहना कर व मीठाई खिलाकर बधाई दिया गया। इस दौरान नगर सहमंत्री अंकुर मौर्या,नगर शोसल मीडिया संयोजक राम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment