V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

दो शातिर टप्पेबाज एवं लुटेरे गिरफ्तार , 35 हजार रुपये बरामद
मिल्कीपुर अयोध्या। थाना कुमारगंज की पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। रात्रि चेकिंग के दौरान दो शातिर टप्पे बाजों को इटौंजा गांव के पास से गिरफ्तार किया जिनके पास से विभिन्न वारदातों के 43 हजार नगद दो तमंचा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश से अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  हमराह पुलिस बल व स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक रतन शर्मा संयुक्त रुप से अभियान चलाकर इटौंजा मोड़ पर बीती बुधवार-गुरुवार की रात में चेकिंग कर रहे थे तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति बीसापुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिए पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से आगे निकल गए शक होने पर पूरी टीम पीछा कर इटौंजा गांव के आगे पुलिया पर दोनों व्यक्तियों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर पहला व्यक्ति अपना नाम रामनयन सिंह पुत्र स्वर्गीय मनभावन सिंह व दूसरा संजय सिंह पुत्र भोला सिंह निवासीगण ग्राम गनेशपुर बाबा बाजार थाना मवई जनपद अयोध्या बताया।     सख्ती से पूछताछ के दौरान बताया कि 14 जनवरी 2022 को स्थानीय थाना के उमरहर गांव से विक्की के डिग्गी में रखे 45 हजार  रास्ता पूछने के बहाने लेकर भाग गए थे जिस संबंध में थाना कुमारगंज में मुकदमा संख्या 17/22 धारा 379 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत है। वहीं थाना कोतवाली नगर अयोध्या में बीते बर्ष 5 दिसंबर को शाम करीब 5-6 बजे जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे से पैदल जा रही महिला के गले से चेन छीनने तथा 17 अक्टूबर को रात्रि में करीब 8 बजे लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास पैदल जा रही महिला के गले से चैन छीनने की घटना को अंजाम देना कबूल किया। बताया कि उमरहर के पास छीने गए  45 हजार  में से 35 हजार रुपये  बरामद किया गया वहीं कामाख्या भवानी मंदिर के पास गोमती नदी  के पास से एक चकदार थैला अभियुक्त रामनयन सिंह के निशा देही पर बरामद किया गया जिसमें चार अदत बैंक पासबुक व अन्य कागजात 2 तमंचा 315 बोर 2 जिंदा कारतूस 46 सौ  व 34 सौ संबंधित थाना कोतवाली की घटना संबंधित माल व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल यूपी42 बी ई 6813 बरामद किया गया।    पुलिस ने अपराध संख्या 24/ 2022 धारा 3 / 25 आयुध अधिनियम बनाम रामनयन सिंह पुत्र स्वर्गीय मनभावन सिंह मुकदमा संख्या 25 /2022 धारा 3 /25 आयुध अधिनियम बनाम संजय सिंह पुत्र भोला सिंह निवासीगण गनेशपुर बाबा बाजार थाना मवई के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।    गिरफ्तार करनेवाली टीम में थानाध्यक्ष वीर सिंह के साथ स्वाट टीम उपनिरीक्षक रतन शर्मा उप निरीक्षक संतोष कुमार मौर्य प्रभारी चौकी एनडीए उपनिरीक्षक कमलेश साहनी अभिषेक सिंह स्वाट टीम हेड कांस्टेबल अजय सिंह सिपाही मुकेश यादव अंकित राय अजीत गुप्ता व थाना के सिपाही राहुल सिंह पंकज कुमार शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment