परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा सम्बंधी समस्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें: जिलाधिकारी
अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी 2022 को पूर्वान्हन 10 से 12ः30 बजे तक (प्राथमिक स्तर) तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक (उच्च प्राथमिक स्तर) दो पालियों में जनपद के निर्धारित 50 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा की प्रथम पाली में 27205 व द्वितीय पाली में 19441 कुल 46646 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवेश के परीक्षार्थियों की अच्छी से चेकिंग हो, प्रवेश पत्र व फोटो का अच्छे से मिलान करें। परीक्षा प्रारम्भा होने से आधा घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाय। परीक्षा केन्द्र के अंदर परीक्षार्थी समय से अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करें। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा सम्बंधी समस्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। कोई भी अवांछनीय सामाग्री किसी भी दशा में कोई भी परीक्षा केन्द्र के अंदर न ले जाने पाये। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बच्चों के मोबाइल आदि जमा करने की समुचित व्यवस्था रखें। पूर्ण रूप से पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराये। उन्होंने परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर सचल दल/सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्र पर्यवेक्षक की ड्युटी लगायी गयी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा के दिन समय से दो घंटे पूर्व अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी देखरेख में परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायेंगे तथा परीक्षा सम्बंधी गोपनीय पैकेट अपने समक्ष खुलवायेंगे एवं परीक्षा समाप्ति के उपरांत अपने समक्ष गोपनीय पैकेट सील कराकर उस पर अपने हस्ताक्षर भी करेंगे। इसी क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा दिये गये दायित्वों का ससमय निर्वाहन किया जायेगा। सचल दल के रूप में नामित अधिकारीगण परीक्षा अवधि में अपने-अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का कदाचार न होने पाये, निर्देशों का अक्षरशः पालन हों। पुलिस बल एवं कर्मचारी चेकिंग टेस्टिंग अच्छे से करें। पेपर सही समय पर वितरित हो सुनिश्चित करें। नियमों व निर्देशों में किसी भी स्थिति में शिथिलता न बरतें। बैठक में एडीएम सिटी सिटी मजिस्ट्रेट डीआईओएस समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































