शत प्रतिशत मतदान हेतु पर्यावरण सेना प्रमुख द्वारा जन संपर्क कर लोगों को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित।
प्रतापगढ़। प्रशासन द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम के तहत पर्यावरण सेना द्वारा संचालित ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत आज जन संपर्क के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरुक किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में आज मान्धाता ब्लॉक के सराय गोविंदराय में मतदाताओं को आगामी 27 फरवरी को विधान सभा चुनाव के निर्वाचन में बढ़ चढ़कर कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि आप का एक वोट देश की दिशा और दशा तय करने में सहायक है।अपने वोट की ताकत को समझें और हर हाल में मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें।उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र की रक्षा के लिए जरूरी है कि सभी लोग सही प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदान अवश्य करें।उन्होंने अभी से पर्यावरण को बचाने के लिए खुले में शौच से मुक्ति और पेड़ों की रक्षा हेतु भी अपील की।
इस मौके पर राम दयाल गौतम, सगीर अहमद,हरिकेश सिंह चौहान,नमन कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































