V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी राजीव मौर्य उम्र 35 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए ।परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत सैनी थाना में की है ।जिस पर  सैनी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश जारी कर दी है।  सूत्रों के अनुसार संबंधित क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य के पति राजीव मौर्य भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं ।बुधवार की रात 9:00 बजे वह किसी काम की बात कह कर अपने निजी वाहन से मंझनपुर के लिए निकले थे ।परंतु जब वह देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजन उनका फोन लगाना शुरू कर दिए।फोन स्विच ऑफ रहने पर सुबह होते ही परिजनों ने संभावित स्थानों पर उनका पता लगाना शुरू कर दिया ।जब राजीव मौर्य का कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना सैनी  थाना पुलिस को दी। जिस पर सैनीथाना  पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश जारी कर दी है।  बताया जाता है कि लापता राजीव मौर्य की कार कोखराज थाना क्षेत्र के प्रयागराज होटल में लावारिस अवस्था में खड़ी मिली ।परंतु राजीव मौर्य का कोई पता नहीं चल सका ।अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने उक्त बात का इत्तला सैनी  थाने में दे दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी राजीव मौर्य उम्र 35 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए ।परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत सैनी थाना में की है ।जिस पर  सैनी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश जारी कर दी है।  सूत्रों के अनुसार संबंधित क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य के पति राजीव मौर्य भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं ।बुधवार की रात 9:00 बजे वह किसी काम की बात कह कर अपने निजी वाहन से मंझनपुर के लिए निकले थे ।परंतु जब वह देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजन उनका फोन लगाना शुरू कर दिए।फोन स्विच ऑफ रहने पर सुबह होते ही परिजनों ने संभावित स्थानों पर उनका पता लगाना शुरू कर दिया ।जब राजीव मौर्य का कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना सैनी  थाना पुलिस को दी। जिस पर सैनीथाना  पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश जारी कर दी है।  बताया जाता है कि लापता राजीव मौर्य की कार कोखराज थाना क्षेत्र के प्रयागराज होटल में लावारिस अवस्था में खड़ी मिली ।परंतु राजीव मौर्य का कोई पता नहीं चल सका ।अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने उक्त बात का इत्तला सैनी  थाने में दे दिया है।

Leave a Comment