V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सिविल कोर्ट में हुआ कोरोना विस्फोट ,12 कर्मचारी मिले पाजटिव

प्रतापगढ़ । जनपद न्यायालय परिसर में कोरोना से प्रभावित 12 कर्मचारी पाए गए जिसको लेकर आज पूरे दिन अधिवक्ताओं कर्मचारियों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही । जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना से लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिन्ता बढ़ रही है । हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुपालन में वादकारियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है ।जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी , कर्मचारी सहित अधिवक्ता ही प्रवेश पा रहे हैं । न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो गया है । वादकारी सिविल कोर्ट के गेट के अन्दर नही जा पाता है , गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक लिया जाता है । इतने कोरोना पाजीटिव कर्मचारियों के पाए जाने के बावजूद सिविल कोर्ट को सेनेटराइज नहीं कराया गया  जबकि हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक दिन न्यायालय परिसर को सेनेटराइज कराना चाहिये ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ । जनपद न्यायालय परिसर में कोरोना से प्रभावित 12 कर्मचारी पाए गए जिसको लेकर आज पूरे दिन अधिवक्ताओं कर्मचारियों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही । जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना से लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिन्ता बढ़ रही है । हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुपालन में वादकारियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है ।जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी , कर्मचारी सहित अधिवक्ता ही प्रवेश पा रहे हैं । न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो गया है । वादकारी सिविल कोर्ट के गेट के अन्दर नही जा पाता है , गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक लिया जाता है । इतने कोरोना पाजीटिव कर्मचारियों के पाए जाने के बावजूद सिविल कोर्ट को सेनेटराइज नहीं कराया गया  जबकि हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक दिन न्यायालय परिसर को सेनेटराइज कराना चाहिये ।

Leave a Comment