मानधाता (नि.सं.)। एम्बुलेन्स से प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़िता महिला ने रास्ते मंे ही बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलेन्स चालक एवं अटेन्ड की सक्रियता से जच्चा बच्चा की जान बच गई। क्षेत्र में इसकी सराहना की जा रही है। क्षेत्र के सरायनाहर राय गांव निवासी अब्दुल रसीद की पत्नी शहनाज बेगम गर्भवती थी। उसके प्रसव का समय हो गया था। उसे आज सुबह करीब छह बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। अब्दुल रसीद ने फौरन एम्बुलेन्स को फोन किया। एम्बुलेन्स आने पर प्रसव पीड़िता शहनाज बेगम को उसमें बैठाकर पीएचसी मानधाता ले जाने लगे। एम्बुलेन्स जब मानधाता जेठवारा मार्ग स्थित सरायभीमसेन मोड़ के समीप पहुंची तो अचानक महिला का दर्द बढ़ गया। इसके बाद इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन शैलेन्द्र कुमार एवं पायलट दिनेश पाल के द्वारा रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ है। परिजन एवं क्षेत्रीय लोग एम्बुलेन्स कर्मियो की सराहना कर रहे है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें