V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उपजिलाधिकारी ने पोलिंग बूथों सहित खीरी थाने का किया निरीक्षण

सभी बीएलओ गांव गांव जाकर मतदान हेतु करें लोगों को जागरूक : अभिनव कनौजिया
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा चुनाव को सही तरीके से सम्पन्न कराने हेतु लगातार उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते देखे जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने खपटिहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को पोलिंग बूथ के रूप में निरीक्षण किया और वहां मौजूद मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, शौचालय एवं कक्षों का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के दौरान बीएलओ को गांव गांव जाकर मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर पोलिंग बूथों पर कोई भी अव्यवस्था पाई गई तो मातहतों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने खीरी थाने का निरीक्षण भी किया और लेखा-जोखा रजिस्टर व अन्य कार्रवाई रजिस्टरों को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन करवाते हुए अराजकतत्वों को चिन्हित करें जिससे चुनाव पर कोई भी प्रभाव न पड़ सके।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सभी बीएलओ गांव गांव जाकर मतदान हेतु करें लोगों को जागरूक : अभिनव कनौजिया
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा चुनाव को सही तरीके से सम्पन्न कराने हेतु लगातार उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते देखे जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने खपटिहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को पोलिंग बूथ के रूप में निरीक्षण किया और वहां मौजूद मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, शौचालय एवं कक्षों का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के दौरान बीएलओ को गांव गांव जाकर मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर पोलिंग बूथों पर कोई भी अव्यवस्था पाई गई तो मातहतों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने खीरी थाने का निरीक्षण भी किया और लेखा-जोखा रजिस्टर व अन्य कार्रवाई रजिस्टरों को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन करवाते हुए अराजकतत्वों को चिन्हित करें जिससे चुनाव पर कोई भी प्रभाव न पड़ सके।

Leave a Comment