V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रजापिता ब्रह्मा की 53 वी पुण्य तिथी स्मृति विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया

प्रयागराज। भारत देश की गौरवशाली संस्कृति एव मानवीय  मूल्यों को नारी शक्ति द्वारा आध्यात्मिक क्रान्ति मे परिवर्तित करने वाली विश्वव्यापी संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की 53 वी पुण्यतिथि स्मृति दिवस स्थानीय सेवा केन्द्र दारागंज मे विश्व शान्ति दिवस के रूप में बडी धूमधाम से ब्रम्हा कुमारी संगीता की देख रेख में मनाया गया।  इसमे आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम पर आधारित शान्ति के लिए योग का आयोजन किया गया। जिसमें 75 से अधिक ब्र्म्हाकुमारी राज योगी भाई बहनों की सहभागिता रही। योग द्वारा सभी ने आत्मिक स्वरूप मे स्थित हो परमात्मा पिता से सम्बन्ध जोड़ विश्व की समस्त आत्माओं एवं प्रकृति को योग के शक्तिशाली प्रकम्पन प्रदान किये। तत्पश्चात प्रजापिता ब्र्म्हाबाबा के चित्र पर अपनी-अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी ने ब्रह्म भोजन प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें प्रमुख रूप से बी के दीदी, संगीता, प्रमोद ओम, डा0 गिरिजा, डा0 आदित्य, एस डी ओ मगन वेद प्रकाश के अलावा अनेकों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। भारत देश की गौरवशाली संस्कृति एव मानवीय  मूल्यों को नारी शक्ति द्वारा आध्यात्मिक क्रान्ति मे परिवर्तित करने वाली विश्वव्यापी संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की 53 वी पुण्यतिथि स्मृति दिवस स्थानीय सेवा केन्द्र दारागंज मे विश्व शान्ति दिवस के रूप में बडी धूमधाम से ब्रम्हा कुमारी संगीता की देख रेख में मनाया गया।  इसमे आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम पर आधारित शान्ति के लिए योग का आयोजन किया गया। जिसमें 75 से अधिक ब्र्म्हाकुमारी राज योगी भाई बहनों की सहभागिता रही। योग द्वारा सभी ने आत्मिक स्वरूप मे स्थित हो परमात्मा पिता से सम्बन्ध जोड़ विश्व की समस्त आत्माओं एवं प्रकृति को योग के शक्तिशाली प्रकम्पन प्रदान किये। तत्पश्चात प्रजापिता ब्र्म्हाबाबा के चित्र पर अपनी-अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी ने ब्रह्म भोजन प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें प्रमुख रूप से बी के दीदी, संगीता, प्रमोद ओम, डा0 गिरिजा, डा0 आदित्य, एस डी ओ मगन वेद प्रकाश के अलावा अनेकों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment