राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन बिबिध कार्यक्रम आयोजित
अमेठी। श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के सभागार में नेहरू युवा केंद्र अमेठी के तत्वावधान मे राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विविध कार्यक्रमों में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि भारत को समझना है तो विवेकानंद को समझना होगा ।स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का परचम विश्व क्षितिज पर स्थापित किया । विशिष्ट अतिथि डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवाओं को अपना रोल मॉडल बनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का कहना था कि युवाओं के मन में व्याप्त भारतीय संस्कृति के प्रति हीन भावना को निकालने की जरूरत है। हमारी संस्कृति,परंपरा एवं मूल्य सर्वाधिक वैज्ञानिक है। कोरोना महामारी के समय यह सिद्ध हो गया कि हमारी जीवन शैली सबसे अधिक उपयोगी एवं वैज्ञानिक है। हमारी परंपरागत जीवन शैली को अपनाकर ही युवा स्वस्थ एवं दीर्घायु बन सकते है। नेहरू युवा केंद्र अमेठी की उप निदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र निरंतर युवाओं के चतुर्दिक विकास में लगा हुआ है। स्वयंसेवकों द्वारा 12 जनवरी से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेहरू युवा केंद्र ने निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम ,फिट इंडिया कार्यक्रम आदि आयोजित किया गया है जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को आज सम्मानित किया गया । पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में स्वयंसेवक विवेक मिश्र ,नेहा सिंह,विकास शुक्ल , पिंटू शुक्ल, आलोक ,अरुण , मो जुनैद , कुलदीप कुमार, आकाश ,नेहा ,माधवी ,सौरभ मिश्रा , रोहित पाल , अभयराज, विवेक पांडे , माधुरी मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद राघवेंद्र प्रताप सिंह, सावित्री देवी ,आकाश आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































