V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया :गंगा सिंह यादव

अयोध्या । विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद पर उसरू फैजाबाद निवासी शैलेंद्र यादव का मनोनयन किया गया। श्री यादव का समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया है इसी क्रम में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के शैलेंद्र यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह उम्मीद है कि श्री यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे श्री यादव ने इसी के साथ यह भी कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे समाजवादी महिला पेंशन 18 हजार वार्षिक दी जाएगी । इस संदेश को भी घर घर पहुंचाने का काम करें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि युवाओं की ओर आज पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। स्वागत से अभिभूत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी गंभीरता के साथ पालन करेंगे और समाजवादी पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए शैलेंद्र यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। पार्टी कार्यालय पर श्री यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव व्यापारी नेता नंदू गुप्ता विजय यादव राकेश यादव घनश्याम यादव प्रताप जायसवाल उमेश यादव आकिब खान राशिद सलीम घोसी सेंटी तिवारी रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद पर उसरू फैजाबाद निवासी शैलेंद्र यादव का मनोनयन किया गया। श्री यादव का समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को अपना बनाया है इसी क्रम में युवाओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिले के शैलेंद्र यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी को यह उम्मीद है कि श्री यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे श्री यादव ने इसी के साथ यह भी कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे समाजवादी महिला पेंशन 18 हजार वार्षिक दी जाएगी । इस संदेश को भी घर घर पहुंचाने का काम करें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि युवाओं की ओर आज पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी की भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करके सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। स्वागत से अभिभूत लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी गंभीरता के साथ पालन करेंगे और समाजवादी पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए शैलेंद्र यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। पार्टी कार्यालय पर श्री यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव व्यापारी नेता नंदू गुप्ता विजय यादव राकेश यादव घनश्याम यादव प्रताप जायसवाल उमेश यादव आकिब खान राशिद सलीम घोसी सेंटी तिवारी रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment