मवई- अयोध्या। कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने आज रूदौली विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया।सबसे पहले उन्होंने शुजागंज बाजार में जनसम्पर्क कर लोगों से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।इसके बाद मुजफ्फरा , सैमसी , सैदपुर गांवों में जनसंपर्क किया।जनसम्पर्क के समय दयानन्द शुक्ला ने लोगों से कहा कि करीब 32 सालों से सपा बसपा तथा भाजपा की सरकारें देखीं एक बार कांग्रेस को भी मौका दें।श्री शुक्ला ने कहा कि सपा भाजपा तथा बसपा की सरकारों ने जनता को छला है।जनता की मूलभूत समस्याओं को इन सरकारों ने नजरअंदाज किया है।विधान चुनाव में मौका अच्छा है आप लोग इनके खिलाफ मतदान कर अपने साथ हुए शोषण का बदला लें।दयानन्द शुक्ला ने ग्राम ऐथर पहुंच कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक तौसीफ अहमद,संयोजक नदीम अहमद,युवा कांग्रेस नेता रणजीत सिंह,सुरेश तिवारी,राम कृष्ण शुक्ला, कपिल शुक्ला, बाबा खान आदि लोग उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें