V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वरिष्ठ पत्रकार रणछोर सिंह का निधन,जनपद में शोक की लहर

कौशाम्बी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रणछोड़ सिंह का मंगलवार देर शाम को आकस्मिक निधन हो गया ।वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन के समाचार मिलते ही पूरे जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई । निधन के समाचार मिलते ही उनके मंझनपुर मुख्यालय स्थित आवास पर जनपद के पत्रकारों सहित आम जनमानस की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।  वरिष्ठ पत्रकार रणछोर सिंह पत्रकारिता जगत के चाणक्य के रूप में पहचाने जाते थे ।उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सैकड़ों से ज्यादा पत्रकारों को पत्रकारिता के गुणों से सुसज्जित करते हुए पत्रकारिता क्षेत्र के शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का काम किया गया। श्री सिंह अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ कर गए है। उनके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।श्री सिंह का अंतिम संस्कार आज कड़ा के कुबरी घाट में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जाएगा ।उनके निधन के समाचार पर पत्रकारिता जगत के धुरंधरों सहित आम जनमानस राजनीतिक अधिकारियों व्यापारियों अधिवक्ताओं तथा समाज के अन्य तबके के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रणछोड़ सिंह का मंगलवार देर शाम को आकस्मिक निधन हो गया ।वह 85 वर्ष के थे। उनके निधन के समाचार मिलते ही पूरे जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई । निधन के समाचार मिलते ही उनके मंझनपुर मुख्यालय स्थित आवास पर जनपद के पत्रकारों सहित आम जनमानस की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।  वरिष्ठ पत्रकार रणछोर सिंह पत्रकारिता जगत के चाणक्य के रूप में पहचाने जाते थे ।उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सैकड़ों से ज्यादा पत्रकारों को पत्रकारिता के गुणों से सुसज्जित करते हुए पत्रकारिता क्षेत्र के शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का काम किया गया। श्री सिंह अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ कर गए है। उनके निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।श्री सिंह का अंतिम संस्कार आज कड़ा के कुबरी घाट में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जाएगा ।उनके निधन के समाचार पर पत्रकारिता जगत के धुरंधरों सहित आम जनमानस राजनीतिक अधिकारियों व्यापारियों अधिवक्ताओं तथा समाज के अन्य तबके के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Comment