V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समय समय पर स्वस्थ्य परीक्षण करवाना जरूरी: सर्जन डॉ एके सिंह

सुलतानपुर। रानी महेंद्र कुमारी सरदार बल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा के प्रांगण में “नर सेवा नारायण सेवा” के उद्देश्य से प्रभुदेई एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, कोविड-19 बचाव एवं सुझाव, निशुल्क दवा वितरण एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन शुभारंभ डॉ. स्वामी रमण गिरी जी महाराज वीके द्विवेदी एम्स दिल्ली, जूना अखाड़ा प्रयागराज के कर कमलों द्वारा किया गया।  इस वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-प्रदेश एंव अपने जनपद सुलतानपुर के सुप्रसिद्ध अनुभवी चिकित्सक (सुमन हॉस्पिटल) सर्जन डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. प्रदीप मिश्रा (नेत्र चिकित्सक) आदि एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी के चिकित्सक एवं चिकित्सा विधावों द्वारा लगभग सैकड़ों लाभार्थियों का परीक्षण कर मरीजो को निशुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन एवं आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए आयोजन को समाज सेवा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ एके सिंह ने कहा कि ठंड के इस मौसम में लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजक रहने की जरूरत है। समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर नियमित रूप से दवा लेते रहे। यही नही खान पान के स्तर पर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर परहेज जरूर करें। उक्त ट्रस्ट के संचालक प्रदीप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक चलाया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुलतानपुर। रानी महेंद्र कुमारी सरदार बल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा के प्रांगण में “नर सेवा नारायण सेवा” के उद्देश्य से प्रभुदेई एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, कोविड-19 बचाव एवं सुझाव, निशुल्क दवा वितरण एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन शुभारंभ डॉ. स्वामी रमण गिरी जी महाराज वीके द्विवेदी एम्स दिल्ली, जूना अखाड़ा प्रयागराज के कर कमलों द्वारा किया गया।  इस वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-प्रदेश एंव अपने जनपद सुलतानपुर के सुप्रसिद्ध अनुभवी चिकित्सक (सुमन हॉस्पिटल) सर्जन डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. प्रदीप मिश्रा (नेत्र चिकित्सक) आदि एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी के चिकित्सक एवं चिकित्सा विधावों द्वारा लगभग सैकड़ों लाभार्थियों का परीक्षण कर मरीजो को निशुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन एवं आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए आयोजन को समाज सेवा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ एके सिंह ने कहा कि ठंड के इस मौसम में लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजक रहने की जरूरत है। समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर नियमित रूप से दवा लेते रहे। यही नही खान पान के स्तर पर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर परहेज जरूर करें। उक्त ट्रस्ट के संचालक प्रदीप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक चलाया गया।

Leave a Comment