V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चा बैंक ने जरूरतमंदों के लिए दान की दवाएं

असहायों की मदद को आगे आया बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप
प्रतापगढ़। बच्चों की शिक्षा में मददगार बन उनके राह की मुश्किलों को दूर करने में जी जान से जुटा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने असहाय मरीजों की दवा से मदद करने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को बीबीएफजी के सहयोगियों और बच्चों ने एकत्र की गई दवाओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दान की है। जिसमें बुखार, दर्द, सांस की करीब दो दर्जन दवाएं और एक सांस की मशीन भी शामिल है। सीएमओ ने बीबीएफजी के कार्य को सराहा। कहा कि दवाएं जरूरतमंद और असहाय मरीजों के इलाज में बहुत ही कारगर साबित होंगी। बीबीएफजी के फाउंडर राजेश कुमार ने बताया कि उनके ग्रुप के सहयोगियों की तरफ से ये दवाएं एकत्र की गई हैं। जिसमें डॉक्टर मनोज खत्री, डॉक्टर वीपी सिंह, डॉक्टर अनुराग मिश्र और डॉक्टर अनिल गुप्ता का काफी सहयोग रहा। बच्चों की टीम ने घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर दवाओं को एकत्र किया है। दान की गई दवाएं एलोपैथिक है। सरकारी अस्पताल की नहीं है। ग्रुप के सहयोगी अश्विनी केसरवानी ने बताया है कि बच्चा बैंक का दवा संग्रह का अभियान चल रहा है।  लोग इसमें बढ़ चढ़कर सहयोग करें। लोगों द्वारा दान की गई दवाओं से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। इस मौके पर मोहम्मद अनीश, साहिल, हिमांशु, लवकुश, वीके तिवारी, रमेश नटराज, अरुण मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
असहायों की मदद को आगे आया बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप
प्रतापगढ़। बच्चों की शिक्षा में मददगार बन उनके राह की मुश्किलों को दूर करने में जी जान से जुटा बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने असहाय मरीजों की दवा से मदद करने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को बीबीएफजी के सहयोगियों और बच्चों ने एकत्र की गई दवाओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दान की है। जिसमें बुखार, दर्द, सांस की करीब दो दर्जन दवाएं और एक सांस की मशीन भी शामिल है। सीएमओ ने बीबीएफजी के कार्य को सराहा। कहा कि दवाएं जरूरतमंद और असहाय मरीजों के इलाज में बहुत ही कारगर साबित होंगी। बीबीएफजी के फाउंडर राजेश कुमार ने बताया कि उनके ग्रुप के सहयोगियों की तरफ से ये दवाएं एकत्र की गई हैं। जिसमें डॉक्टर मनोज खत्री, डॉक्टर वीपी सिंह, डॉक्टर अनुराग मिश्र और डॉक्टर अनिल गुप्ता का काफी सहयोग रहा। बच्चों की टीम ने घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर दवाओं को एकत्र किया है। दान की गई दवाएं एलोपैथिक है। सरकारी अस्पताल की नहीं है। ग्रुप के सहयोगी अश्विनी केसरवानी ने बताया है कि बच्चा बैंक का दवा संग्रह का अभियान चल रहा है।  लोग इसमें बढ़ चढ़कर सहयोग करें। लोगों द्वारा दान की गई दवाओं से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। इस मौके पर मोहम्मद अनीश, साहिल, हिमांशु, लवकुश, वीके तिवारी, रमेश नटराज, अरुण मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment