अयोध्या। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर की नींव के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में नींव के ऊपर करीब 20 फीट ऊंची प्लिंथ का निर्माण किया जाएगा। यह काम फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। प्लिंथ निर्माण में कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग होगा। जिसकी आपूर्ति तेजी से हो रही है। इसी क्रम में करीब 10 ट्रक पत्थर राम जन्मभूमि पहुंचा है। पहले चरण में राममंदिर की 50 फीट गहरी नींव के ऊपर डेढ़ मीटर ऊंची रॉफ्ट ढालने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके बाद राममंदिर के फाउंडेशन (प्लिंथ) का निर्माण शुरू होगा। नींव के ऊपर करीब 20 फीट ऊंची प्लिंथ बनाई जाएगी जो राममंदिर की नींव को मजबूती प्रदान करेगी। प्लिंथ निर्माण में कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग होना है कुल 20 हजार पत्थरों की आवश्यकता होगी।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से प्लिंथ का काम शुरू हो जाएगा। इसलिए पत्थरों की लगातार आपूर्ति हो रही है। कर्नाटक से 10 ट्रकों में करीब दो हजार पत्थर आए हैं जिन्हें रामजन्मभूमि परिसर में रखवाया गया है।बताया कि ये पत्थर तीन गुणे दो के आकार के हैं। प्लिंथ में पत्थरों के अलग-अलग ब्लाक बनेंगे। कहीं दो गुणे तीन तो कहीं पांच गुणे तीन व कहीं-कहीं 10 फीट के पत्थर के ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। बताया कि प्लिंथ का काम पूरा होने में करीब चार से पांच माह लग जाएंगे। प्लिंथ के ऊपर ही गर्भगृह आकार लेगा ऐसे में संभावना है कि अगस्त से गर्भगृह आकार लेना शुरू हो जाएगा।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

राममंदिर के प्लिंथ निर्माण के लिए पत्थरों की खेप पहुंची अयोध्या
अयोध्या। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर की नींव के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में नींव के ऊपर करीब 20 फीट ऊंची प्लिंथ का निर्माण किया जाएगा। यह काम फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। प्लिंथ निर्माण में कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग होगा। जिसकी आपूर्ति तेजी से हो रही है। इसी क्रम में करीब 10 ट्रक पत्थर राम जन्मभूमि पहुंचा है। पहले चरण में राममंदिर की 50 फीट गहरी नींव के ऊपर डेढ़ मीटर ऊंची रॉफ्ट ढालने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके बाद राममंदिर के फाउंडेशन (प्लिंथ) का निर्माण शुरू होगा। नींव के ऊपर करीब 20 फीट ऊंची प्लिंथ बनाई जाएगी जो राममंदिर की नींव को मजबूती प्रदान करेगी। प्लिंथ निर्माण में कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों का प्रयोग होना है कुल 20 हजार पत्थरों की आवश्यकता होगी।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से प्लिंथ का काम शुरू हो जाएगा। इसलिए पत्थरों की लगातार आपूर्ति हो रही है। कर्नाटक से 10 ट्रकों में करीब दो हजार पत्थर आए हैं जिन्हें रामजन्मभूमि परिसर में रखवाया गया है।बताया कि ये पत्थर तीन गुणे दो के आकार के हैं। प्लिंथ में पत्थरों के अलग-अलग ब्लाक बनेंगे। कहीं दो गुणे तीन तो कहीं पांच गुणे तीन व कहीं-कहीं 10 फीट के पत्थर के ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। बताया कि प्लिंथ का काम पूरा होने में करीब चार से पांच माह लग जाएंगे। प्लिंथ के ऊपर ही गर्भगृह आकार लेगा ऐसे में संभावना है कि अगस्त से गर्भगृह आकार लेना शुरू हो जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें