V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाजुक दिल पर ठण्ड का हमला

अस्पतालो में हार्ट रोगियो की बढ़ रही संख्या
प्रतापगढ़ (ब्यूरो) भीषण गलनभरी ठण्ड के कारण इस समय स्वस्थ व्यक्ति का दिल भी कांप रहा है। इससे अस्पतालो में हार्ट रोगियो की संख्या बढ़ रही है। इस तरह के मरीज प्रतिदिन अस्पतालो में पहुंच रहे है। इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड दिल पर भी असर डाल रही है। ठण्ड की वजह से हार्ट अटैक के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है। डाक्टर इसकी वजह लोगो की लापरवाही बताते है। ठण्ड में कम कपड़ो का पहनना भी इसका एक कारण है। इस समय शीतलहरी एवं कोहरे का कहर जारी है। गलन भरी ठण्ड ने लोगो को कांपने पर मजबूर कर दिया है। धूप भी ठीक से नहीं निकल रही है। दिन में काफी देर बाद सूर्य के दर्शन भी होते है। तो धूप में वह गर्मी नहीं रहती कि ठण्ड से राहत मिल सके। गलन भरी रात मंे की जा रही लापरवाही भारी पड़ रही है। ठण्ड के कारण लोगो की नसे सिकुड़ जाती है। डाक्टरो का कहना है कि नसो के सिकुड़ने से रक्त का संचार धीमा पड़ जाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार निजी अस्पतालो में हार्ट अटैक के मरीज पहुंचने लगे है। गंभीर रोगियो को रेफर भी किया जा रहा है। इलाज में जुटे डाक्टर ठण्ड से बचाव की सलाह दे रहे है। डाक्टरो का कहना है कि दिल को दुरूस्त रखने के लिए ठण्ड से बचाव बहुत जरूरी है। सुबह शाम गर्म कपड़ा जरूर पहने। ज्यादा देर तक कोहरे में या खुले स्थान पर रहे। ठण्डी चीजो का सेवन करने से बचे। साथ ही कोई लक्षण दिखने पर तत्काल डाक्टर की सलाह ले।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अस्पतालो में हार्ट रोगियो की बढ़ रही संख्या
प्रतापगढ़ (ब्यूरो) भीषण गलनभरी ठण्ड के कारण इस समय स्वस्थ व्यक्ति का दिल भी कांप रहा है। इससे अस्पतालो में हार्ट रोगियो की संख्या बढ़ रही है। इस तरह के मरीज प्रतिदिन अस्पतालो में पहुंच रहे है। इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड दिल पर भी असर डाल रही है। ठण्ड की वजह से हार्ट अटैक के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है। डाक्टर इसकी वजह लोगो की लापरवाही बताते है। ठण्ड में कम कपड़ो का पहनना भी इसका एक कारण है। इस समय शीतलहरी एवं कोहरे का कहर जारी है। गलन भरी ठण्ड ने लोगो को कांपने पर मजबूर कर दिया है। धूप भी ठीक से नहीं निकल रही है। दिन में काफी देर बाद सूर्य के दर्शन भी होते है। तो धूप में वह गर्मी नहीं रहती कि ठण्ड से राहत मिल सके। गलन भरी रात मंे की जा रही लापरवाही भारी पड़ रही है। ठण्ड के कारण लोगो की नसे सिकुड़ जाती है। डाक्टरो का कहना है कि नसो के सिकुड़ने से रक्त का संचार धीमा पड़ जाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार निजी अस्पतालो में हार्ट अटैक के मरीज पहुंचने लगे है। गंभीर रोगियो को रेफर भी किया जा रहा है। इलाज में जुटे डाक्टर ठण्ड से बचाव की सलाह दे रहे है। डाक्टरो का कहना है कि दिल को दुरूस्त रखने के लिए ठण्ड से बचाव बहुत जरूरी है। सुबह शाम गर्म कपड़ा जरूर पहने। ज्यादा देर तक कोहरे में या खुले स्थान पर रहे। ठण्डी चीजो का सेवन करने से बचे। साथ ही कोई लक्षण दिखने पर तत्काल डाक्टर की सलाह ले।

Leave a Comment