V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शातिर ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना की पुलिस ने आज मुम्बई में असलहा व ड्रग सप्लाई करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कसिहा निवासी फारूक पुत्र मो. हमीद मुम्बई में रहकर ड्रग तथा अवैध असलहा बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था। इस मामले में मुम्बई में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस के डर से लगभग एक वर्ष से वह गांव में आकर रहता था। गांव मंे उसका पिता, मां बहन एवं एक छोटा भाई रहता है। सोमवार की रात मुम्बई से चार पुलिस कर्मी उदयपुर थाना आकर एसओ को जानकारी दी। एसओ अहसानुल हक खां ने अपने हमराहियो के साथ गांव में जाकर जाल बिछाया। साथ ही आज मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को मुम्बई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे अपने साथ मुम्बई ले गई। एसओ अहसानुल हक खां का कहना है कि मुम्बई की पुलिस के साथ फारूक नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसका अपराध वही पर दर्ज है। वह किस अपराध में गिरफ्तार किया गया। यह मेरी जानकारी में नहीं है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना की पुलिस ने आज मुम्बई में असलहा व ड्रग सप्लाई करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कसिहा निवासी फारूक पुत्र मो. हमीद मुम्बई में रहकर ड्रग तथा अवैध असलहा बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था। इस मामले में मुम्बई में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस के डर से लगभग एक वर्ष से वह गांव में आकर रहता था। गांव मंे उसका पिता, मां बहन एवं एक छोटा भाई रहता है। सोमवार की रात मुम्बई से चार पुलिस कर्मी उदयपुर थाना आकर एसओ को जानकारी दी। एसओ अहसानुल हक खां ने अपने हमराहियो के साथ गांव में जाकर जाल बिछाया। साथ ही आज मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को मुम्बई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे अपने साथ मुम्बई ले गई। एसओ अहसानुल हक खां का कहना है कि मुम्बई की पुलिस के साथ फारूक नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसका अपराध वही पर दर्ज है। वह किस अपराध में गिरफ्तार किया गया। यह मेरी जानकारी में नहीं है।

Leave a Comment