पट्टी । 249 विधानसभा पट्टी विधानसभा कांग्रेस पार्टी के आवेदक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और समाजसेवी संजय मिश्रा 5500 कांग्रेस सदस्य बनाने वाले प्रथम आवेदक बने हैं , उन्होंने 249 विधानसभा पट्टी में 5500 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इस अभियान को धार देने में वह लगातार क्षेत्र में लोगों को कांग्रेस की नीतियों के संबंध में बताने के बाद उन्हें सदस्यता दिलाई । गुरुवार को उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डाक्टर लालजी त्रिपाठी को 5500 सदस्यो की सदस्यता सूची सौपा।
लगातार 13 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवी संजय मिश्रा मूल रूप से पट्टी तहसील के सेवापट्टी गांव के रहने वाले हैं, क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं गरीब लड़कियों की शादी से लेकर लोगों की मदद के लिए काफी लोकप्रिय हैं, साथ ही साथ कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर वह हमेशा कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करते रहे है। 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पट्टी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया। कांग्रेस के सबसे अधिक 5500 सदस्य बनाने का कार्य किया है। इस संबंध में उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि विधानसभा पट्टी के चार विकासखंड आसपुर देवसरा, पट्टी, बाबा बेलखरनाथ धाम तथा मंगरौरा ब्लॉक के गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ अभी तक 5500 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है अभियान जारी रहेगा और लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। सदस्यता सूची सौपने के दौरान उनके साथ सदर विधानसभा पर्वेक्षक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष इरफान अली, जिला प्रभारी रंजीत सिंह सालूजा , जिला उपाध्यक्ष डॉ वीके सिंह, जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला ,सेवादल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,जिला महासचिव आशुतोष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लाक अध्यक्ष विवेक पांडेय, वेदान्त तिवारी, साधू ओझा, जगत मिश्रा, अंकित मिश्रा, आकाश मिश्रा, विजय गिरी, दिनेश तिवारी, , पृथ्वीराज गौतम, सुरेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































