भंगवा, किना का पुरवा, पांडेय पुर में गरीब बच्चों को ठंड से मिलेगी निजात
प्रतापगढ़। जरूरतमंद बच्चों और सैकड़ों छात्रों को सोमवार को दंत चिकित्सक अनुराग मिश्रा ने निशुल्क कम्बल बांटा। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों भंगवा, किना का पुरवा, पांडेय पुर के बच्चे कंबल पाकर खुश नजर आये। बीबीएफजी का कम्बल वितरण का कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण इलाकों में ठंड से कांप रहे जरूरतमंद छात्रों और बच्चों को प्राथमिकता से कम्बल वितरित किया जा रहा है। भंगवा और उसके आसपास के बच्चों की मदद करने के लिए ग्रुप के सहयोगी चिकित्सक अनुराग मिश्रा आगे आये। सोमवार को दो सौ कम्बल बांटा गया। रागिनी, राजनंदिनी, प्रदीप, शुभम, शिवम, सर्वेश, साहिबा, प्रिंस, अंजू, हिमांशु, लवकुश, साहिल, प्रिया, सत्यम कम्बल पाकर खुश नजर आये। डॉक्टर अनुराग ने घर से बाहर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करने को कहा। 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों से कोरोना का टीका लगवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शनि सरोज ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद अनीश, अमित तिवारी, आरके गुप्ता समेत कई लोगों ने सक्रिय योगदान किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































