V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पांच साल हुए विकास की वर्षा ने एक झटके में खोल दी पोल

कौशांबी । जनपद में चारों तरफ हुए विकास कार्यों की बरसात एक झटके में ही पोल खोल कर रख दी। इसी कड़ी में लगातार हो रही बारिश ने सिराथू मंझनपुर व चायल क्षेत्र में बनी सड़कों की असलियत को खोल कर रख दिया है। चायल के नेवादा ब्लॉक के नगर पंचायत सराय अकिल में चंद्रशेखर पार्क से लेकर थाना परिसर से होते हुए फकीराबाद चौराहे तक की सड़कों पर लगातार एक हफ्ते की हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही थाना परिसर में फरियादी भी अपनी फरियाद किसी तरीके से बच बचाव कर लेकर थाना परिसर तक पहुंच सके पूरे पांच साल भाजपा सरकार के बीत गए हैं लेकिन सड़कें उसी प्रकार गड्ढों में तब्दील है मंत्री विधायक सांसद मंच पर से करोड़ों करोड़ों के लोकार्पण और करोड़ों के शिलान्यास कर बटन दबा कर चले जाते हैं ना जाने यह विकास की पुटली कहां पर जाकर अटक जाती है और जमीनी स्तर पर विकास नहीं पहुंच पाता है जनता इस लोकार्पण और शिलान्यास की चर्चा जोरों पर कर रही है कि आखिरकार मंच से हजारों की जनता के सामने बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन मंच का टेंट खुलते ही यह लोकार्पण और शिलान्यास की तस्वीरें बदल जाती हैं और जिस सड़कों में गड्ढे हैं तो गड्ढों में ही तबदील रह जाते हैं लेकिन ऐसा कोई विकास जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है ।भाजपा सरकार के 5 साल बीत जाने के बाद भी शिक्षा रोजगार सड़कें इन सभी कार्यों में सरकार की नाकामियों साफ नजर आ रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कौशांबी । जनपद में चारों तरफ हुए विकास कार्यों की बरसात एक झटके में ही पोल खोल कर रख दी। इसी कड़ी में लगातार हो रही बारिश ने सिराथू मंझनपुर व चायल क्षेत्र में बनी सड़कों की असलियत को खोल कर रख दिया है। चायल के नेवादा ब्लॉक के नगर पंचायत सराय अकिल में चंद्रशेखर पार्क से लेकर थाना परिसर से होते हुए फकीराबाद चौराहे तक की सड़कों पर लगातार एक हफ्ते की हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही थाना परिसर में फरियादी भी अपनी फरियाद किसी तरीके से बच बचाव कर लेकर थाना परिसर तक पहुंच सके पूरे पांच साल भाजपा सरकार के बीत गए हैं लेकिन सड़कें उसी प्रकार गड्ढों में तब्दील है मंत्री विधायक सांसद मंच पर से करोड़ों करोड़ों के लोकार्पण और करोड़ों के शिलान्यास कर बटन दबा कर चले जाते हैं ना जाने यह विकास की पुटली कहां पर जाकर अटक जाती है और जमीनी स्तर पर विकास नहीं पहुंच पाता है जनता इस लोकार्पण और शिलान्यास की चर्चा जोरों पर कर रही है कि आखिरकार मंच से हजारों की जनता के सामने बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन मंच का टेंट खुलते ही यह लोकार्पण और शिलान्यास की तस्वीरें बदल जाती हैं और जिस सड़कों में गड्ढे हैं तो गड्ढों में ही तबदील रह जाते हैं लेकिन ऐसा कोई विकास जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है ।भाजपा सरकार के 5 साल बीत जाने के बाद भी शिक्षा रोजगार सड़कें इन सभी कार्यों में सरकार की नाकामियों साफ नजर आ रही है।

Leave a Comment