प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आगामी चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना कुंडा एवं नवाबगंज का निरीक्षण कर चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में की जा रही कार्यवाही एवं व्यवस्थाओं को चेक किया। साथ ही थाना के कार्यालय के अभिलेखो, उपकरणो के रखरखाव, थाना परिसर की साफ सफाई एवं महिला हेल्प डेस्क आदि को देखा। इसके अलावा इनामिया, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर अपराधियां का सत्यापन, लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी को थाना कुंडा में नियुक्त आरक्षी भूपेन्द्र सिंह यादव के अपने पोलिंग सेन्टर इंचार्ज सम्बंधी पूर्ण जानकारी दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने आरक्षी को 2500 रूपए से पुरस्कृत किया। साथ ही उसकी चरित्र पंजिका में गुड इन्ट¬ªी करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। इसी प्रकार एसपी ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना नवाबगंज का निरीक्षण किया। साथ ही लम्बित विवेचनाओ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण सम्बंधी आवश्यक निर्देश दिए। एसपी को थाना नवाबगंज में नियुक्त आरक्षी दिलीप कुमार ने अपने पोलिंग सेंटर से सम्बंधित जानकारी दी। इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने आरक्षी दिलीप कुमार को 2500 रूपए से पुरस्कृत किया। साथ उसकी चरित्र पंजिका में गुड इन्ट्री करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें