बसपा की द्वाराआयोजित जनसभा में , उमड़ रही ऐतिहासिक भीड़ बसपा नेत्री डा.नीतू कनौजिया को जनता का मिल रहा अपार समर्थन
कौशाम्बी। केंद्र व प्रदेश की सरकार नेआम जनता को छलने और ठगने का काम किया है। जनता को झूठे वादे और सिर्फ लालीपाप तक ही सीमित रख कर खुले आम जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया गया है वर्तमान सरकार ने। उक्त बातें मंझनपुर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी डॉ नीतू कनौजिया ने जनता से रूबरू होते हुए कही हैं। उन्होंने भाजपा की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को आडे हाथ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने सपा की भी बखिया उधेडी। केंद्र की मोदी व यूपी की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। वहीं सपा के शासन काल में गुडों की भीड को भी बताने से परहेज नहीं किया। जनता से मिलते हुए बसपा मंझनपुर प्रत्यासी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से झूंठे वायदे कर केंद्र की सत्ता तो हासिल कर लिया, लेकिन अब 2022 के विस चुनाव में झूंठ की नइया उन्हें पार लगाने वाली नहीं है। कहा कि गरीबों के अच्छे दिन लाने का वादा, विदेशों के काले धन वापस लाने का वादा, शिक्षित युवाओं को नौकरी देने का वादा, गरीबों के खातों में 15 लाख देने का झूंठा वादा भाजपा को ले डूबेगा। महंगाई पर बोलते हुए कहा कि देश हो या फिर प्रदेश कभी इतनी महंगाई से जनता त्रस्त नहीं हुई जितना कि इन पांच वर्षों में। गरीब दो जून की रोटी जुटाने में परेशान हैं वह बात अलग है कि एक युनिट पांच किग्रा राशन देने के बाद देश के पीएम पूरे माह उसके पेट का भोजन भरने की बात करते हैं। डॉ नीतू ने कहा कि कानून का राज नहीं है, महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है, शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकते हैं इसके बाद भी भाजपा के जनप्रतिनिधि मंचों से झूंठा वायदा करने से बाज नहीं आ हैं। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2012 में जब प्रदेश में सपा की हुकूमत थी उस समय माफियाओं और गुंडों का राज चलता था। प्रदेश पूरी तरह से जंगलराज बन गया था। उन्होंने बसपा शासन काल को याद दिलाते हुए जनता से पूछा कि उस समय माफियाओं और गुंडों की जगह कहां होती थी जेल या फिर बंगला। कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है बहन जी के शासन काल में कानून का राज था, माफिया और गुंडो अपराध करने से पहले जेल की सलाखों को याद का कांप उठते थे। लेकिन आज प्रदेश में चहुंओर जंगलराज है। डॉ. नीतू कनौजिया ने कहा की बसपा के कार्यक्रमो में जिस तरह से यह ऐतिहासिक भीड पहुंच रही है इससे विपक्षियों के रोंगटे खडे हो रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विच चुनाव में अपना अमूल्य मत बसपा के खाते में देकर प्रदेश में कानून और जनता का राज स्थापित करें। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































