प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना नवाबगंज की पुलिस ने 27 दिसम्बर की रात में रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिली किशोरी के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना नवाबगंज अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास विगत 27 दिसम्बर की रात्रि पुलिस को 14 वर्षीय किशोरी घायल अवस्था में मिली थी। इस सम्बंध में थाना नवाबगंज में वादी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। प्रयास के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज सकुम सिंह ने मय हमराह गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम परसई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूंछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हलीम अहमद उर्फ खड़बड़ पुत्र स्व. कलीम अहमद, मो. रिजवान पुत्र मो. हारून एवं मो. कासिम पुत्र मो. नसीम निवासीगण ग्राम परसई थाना नवाबगंज बताया था। पुलिस द्वारा तीनो के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें