V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका अहम-अजय क्रांतिकारी

विश्व पक्षी दिवस पर ‘हमारा पर्यावरण और हमारे पक्षी’ विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन और महिलाओं को बांटे पौधे ।
प्रतापगढ़ । विश्व पक्षी दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा संसारपुर गांव में पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘हमारा पर्यावरण और हमारे पक्षी’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जैव विविधता संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण,स्वच्छता अपनाने के साथ ही वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो सदस्य एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पक्षियों और वन्य जीवों की रक्षा करें।इसके लिए वनों की सुरक्षा और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है।आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका अहम है। इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,विद्या शंकर तिवारी,संगीता देवी, पर्ल मिश्रा,जैम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
विश्व पक्षी दिवस पर ‘हमारा पर्यावरण और हमारे पक्षी’ विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन और महिलाओं को बांटे पौधे ।
प्रतापगढ़ । विश्व पक्षी दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा संसारपुर गांव में पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘हमारा पर्यावरण और हमारे पक्षी’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जैव विविधता संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण,स्वच्छता अपनाने के साथ ही वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो सदस्य एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पक्षियों और वन्य जीवों की रक्षा करें।इसके लिए वनों की सुरक्षा और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है।आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों की भूमिका अहम है। इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,विद्या शंकर तिवारी,संगीता देवी, पर्ल मिश्रा,जैम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment