दो दिवसीय प्रतियोगिता का छतरपुर शिवाला में हुआ शुभारंभ
सडवा चंद्रिका । क्षेत्र के छतरपुर शिवाला स्थित बाल विद्या निकेतन के मैदान में अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि और युवा नेता देशराज सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में स्थानीय टीमों ने पहले दिन जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। कालिकन और बझान के बीच हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 25- 12. 25 *17 से बयान की टीम ने कालिकन की टीम को परास्त कर उद्घाटन मैच जीता। स्वर्गीय बाबू बेनी माधव सिंह स्मारक अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को युवा नेता देशराज सिंह ने किया। बाल विद्या निकेतन छतरपुर के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है जो विकास का नया आयाम तय करती हैं। उद्घाटन मैच बझानऔर कालीकन के बीच हुआ पहले टॉस जीतकर बझान टीम के कप्तान अंतिम सिंह ने आकर्षक प्रदर्शन करके 25- 12 .25 -17 से उद्घाटन मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार को प्रयागराज रायबरेली अमेठी सुल्तानपुर की टीमें अपना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक मलखान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार बीडीसी सदस्य लवकुश सिंह बलवंत सिंह इंद्रसेन सिंह बसंत सिंह राजेंद्र शुक्ला श्याम सिंह आनंद सिंह राजीव कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































