प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर स्थित सीएचसी के परिसर से स्वास्थ्य कर्मचारी की बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नवहा जया भैसना निवासी संजय सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह सीएचसी सांगीपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह आज बुधवार को सीएचसी सांगीपुर ड्यूटी करने आया था। साथ ही अपनी बाइक को सीएचसी परिसर में खड़ी किया था। वह दोपहर में दो बजे छुट्टी होने पर घर जाने के लिए अपनी बाइक से पास पहुंचा तो उसे गायब देख दंग रह गया। उसे अज्ञात बाइक चोरो ने गायब कर दिया था। उसने कुछ देर खोजबीन किया मगर बाइक का सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा घटना की जानकारी करने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखने गए मगर वह बंद था। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































