पुलिस ने किया घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल व अन्य सामान बरामद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव समसपुर लोहरान का पुरवा में विगत दिसम्बर को हुई वृद्ध की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पोते को हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, लोहे की पाइप एवं टुकड़े बरामद कर लिया। समसपुर लोहरान का पुरवा निवासी वृद्ध धुन्नीलाल यादव की हत्या विगत 1 फरवरी 2021 को उसी के घर में हो गई थी। इस सम्बंध में वादी की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घटना का अनावरण करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हथिगवां पुलिस को निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश के क्रम में पुलिस विवेचना के दौरान संकलित किए गए साक्ष्यो के आधार पर आरोपी सतेन्द्र यादव उर्फ ननके पुत्र भइया राम यादव निवासी गांव समसपुर लोहरौटी थाना हथिगवां का नाम सामने आया था। जो कि मृतक का पोता था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में हर संभावित स्थानो पर दबिश डाली जा रही थी। इसीक्रम में आज बुधवार को हथिगवां थाना के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह ने मय हमराह मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी सतेन्द्र यादव उर्फ ननके को ग्राम कैमा स्थित नहर की पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, एक अदद लोहे की पाइप एवं लोहे के टुकड़े बरामद कर लिए। पुलिस की पूंछताछ में आरोपी सतेन्द्र यादव ने बताया कि जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर मृतक दादा धुन्नीलाल आए दिन अन्य बहुओ के साथ ही मेरी मां को गाली देते थे। इससे मां दुखी रहती थी। इससे तंग आकर उसने दादा की हत्या करने की योजना बनाई थी। विगत 1 दिसम्बर को योजना के अनुसार लोहे की पाइप एवं टुकड़ो से सिर पर प्रहार करके दादा धुन्नीलाल की हत्या कर दी थी। घटना के बाद सोनीपत चला गया था। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेन्स के लिए एआरटीओ आफिस में आवेदन किया था। इसी सम्बंध में लाइसेन्स लेने आया था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करके जेल भेज दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें