प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत राजापाल टंकी के पास जेबकतरो ने ई-रिक्शा पर बैठी सवारी की जेब से 32 हजार रूपए उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव जिरियामऊ निवासी भानुप्रताप आज परिजनों संग बस से रोडवेज डिपो पहुंचा। इसके बाद ई रिक्शा बुक कराकर घर जाने के लिए उस पर स्वजनो संग बैठ गया। रास्ते में रिक्शा चालक ने दूसरी सवारी भी बैठा लिया। वह सवारी करीब 100 मीटर जाने के बाद रिक्शा से उतरकर चला गया। साथ ही उसकी जेब काटकर 32 हजार रूपए भी जेब काटकर फरार हो गया। उसने रिक्शा रूकवाकर अपना जेब देखा तो वह कटी हुई थी। इससे वह सन्न रह गया। घटना राजापाल टंकी के पास की है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें