V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्रामीणों ने कोटेदार का फूंका पुतला

दिलीपपुर (नि.सं.)। बाबा बेलखरनाथ धाम अन्तर्गत दिलीपपुर बाजार चौराहे पर ग्रामीणों ने घटतौली व समय से दुकान न खोलने का आरोप लगाते हुए दिलीपपुर कोटेदार प्राना देवी का पुतला फूंककर विरोध जताया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों के समर्थन में ग्राम प्रधान मोरध्वज भी मौजूद रहे।ग्राम प्रधान ने बताया कि कोटेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। इसी बात को लेकर प्रधान ने भी विरोध जताया।ग्राम प्रधान मोरध्वज ने कोटेदार से समय से दुकान खोलने व घटतौली न करने को कहा। इसी बात से नाराज़ होकर दिलीपपुर कोटेदार के पुत्र ने ग्राम प्रधान मोरध्वज से गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और दिलीपपुर बाजार चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताते हुए कोटा निरस्त करने की मांग करने लगे। इसके पश्चात ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने तहसील रानीगंज पहुंचकर उपजिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर कोटा निरस्त करने की मांग की। उपजिलाधिकारी महोदय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, शीला पाल,जीत लाल सरोज, केशव राम पाण्डेय,सुबरातन, सीता वनवासी,ऊषा, प्रभावती, बाबू लाल, उमेश शर्मा, फातमा बेगम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दिलीपपुर (नि.सं.)। बाबा बेलखरनाथ धाम अन्तर्गत दिलीपपुर बाजार चौराहे पर ग्रामीणों ने घटतौली व समय से दुकान न खोलने का आरोप लगाते हुए दिलीपपुर कोटेदार प्राना देवी का पुतला फूंककर विरोध जताया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों के समर्थन में ग्राम प्रधान मोरध्वज भी मौजूद रहे।ग्राम प्रधान ने बताया कि कोटेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। इसी बात को लेकर प्रधान ने भी विरोध जताया।ग्राम प्रधान मोरध्वज ने कोटेदार से समय से दुकान खोलने व घटतौली न करने को कहा। इसी बात से नाराज़ होकर दिलीपपुर कोटेदार के पुत्र ने ग्राम प्रधान मोरध्वज से गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और दिलीपपुर बाजार चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताते हुए कोटा निरस्त करने की मांग करने लगे। इसके पश्चात ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान ने तहसील रानीगंज पहुंचकर उपजिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर कोटा निरस्त करने की मांग की। उपजिलाधिकारी महोदय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, शीला पाल,जीत लाल सरोज, केशव राम पाण्डेय,सुबरातन, सीता वनवासी,ऊषा, प्रभावती, बाबू लाल, उमेश शर्मा, फातमा बेगम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment