प्रमाण पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। धनगर समाज का जिला कचहरी मे चल रहा अनवरत धरने का आज 35 वां दिन रहा। इसमें अब पूर्व सूचना के तहत धनगर समाज के लोगो ने धनगर प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के पास पहुंच कर काफी लोगो की संख्या में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की गयी। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर शासन व जिला प्रशासन को आगाह किया गया कि अब धनगर समाज के लोग चक्का जाम गुरिल्ला युद्ध करो या मरो की नीति तथा डेरा डालो, घेरा डालो की नीतिज्ञ अपनायेगा। जब तक धनगर प्रमाण पत्र सुचारू रूप से समस्त तहसीलो में जारी नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। संविधान की रक्षा करो हक, अधिकार व शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। धरना व प्रदर्शन के दौरान श्रवण कुमार, हुबदार पाल, समरजीत, शिवम, कृष्ण कुमार पाल, नन्दलाल पाल, डा. वी.के. पाल, अरविन्द कुमार पाल, संतराम, अवधेश पाल, चन्द्रेश पाल, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, रमेश पाल, राजेश बहादुर, कमलाकर, शिवशंकर, महेन्द्र, अशोक कुमार, संदीप आदर्श, रामप्रताप, महेश कुमार पाल व तमाम धनगर समाज के लोग उपस्थित रहे। इसका नेतृत्व पारसनाथ पाल धनगर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय धगर महासभा ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































