रामचन्द्र अध्यक्ष व गुलाब महामंत्री चुने गये
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के संगठन जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए आज मतदान कराया गया जिसमंे अध्यक्ष पद हेतु रामचन्द्र सिंह तथा महामंत्री पद हेतु गुलाब सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। सबसे कांटे की टक्कर महामंत्री पद के लिए हुई जिसमें गुलाब सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी विजय पाल सिंह को एक मत से पराजित कर दिया। गुलाब सिंह को 107 वोट तथा विजय पाल सिंह को 106 वोट, राजेश्वर प्रताप सिंह को 61 वोट प्राप्त हुए जब कि एक मत अवैध मिला। इसी प्रकार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह को 153 मत, भूपेन्द्र सिंह को 92 मत तथा शिवराम मिश्रा को 28 मत प्राप्त हुए जिसमें रामचन्द्र सिंह को निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद हेतु रामचन्द्र सिंह व महामंत्री पद हेतु गुलाब सिंह चुने गये है इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु साविरा खातून, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु राज कुमार यादव, संयुक्त मंत्री हेतु बृजेन्द्र बहादुर पाल, विवेक कुमार त्रिपाठी सहित दस सदस्य कार्यकारिणी हेतु निर्विरोध चुने गए है। कुल 283 मतदाताओ में से 275 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया एक मत अवैध मिला।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें