V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संचेतना का 55 वा वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम संपन्न आगामी 6 अप्रैल को कवि सम्मेलन व मुशायरे की घोषणा की गई।

संस्था द्वारा 2 दर्जन से अधिक विभूतियों का किया गया सम्मान
     प्रतापगढ़। साहित्यिक संस्था संचेतना का 55 वां वार्षिकोत्सव नगर के प्लाजा पैलेस में संचेतना के अध्यक्ष अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत संचालन साहित्यकार एवं पत्रकार अनूप अनुपम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्नातकोत्तर महाविद्यालय मड़ियाहूं के पूर्व प्राचार्य कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संचेतना एक ऐसी साहित्यिक संस्था है जो विगत 54 वर्षों से अपनी पहचान जनपद में ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश में बनाई हुई है ।इस साहित्यिक संस्था के संस्थापक दयाशंकर शुक्ल हेम इस संस्था को अपने संघर्ष और अपने विराट व्यक्तित्व से जो पहचान दिलाई है वह पहचान काल के कपाल पर अमिट छाप छोड़े हुए हैं। डॉ लाल जी त्रिपाठी ने कहा कि संस्था के नए अध्यक्ष अनिल प्रताप त्रिपाठी की अध्यक्षता में निश्चित ही संस्था आगे उत्तरोत्तर विकास करती रहेगी क्योंकि अनिल जी साहित्य महारथी स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर सहाय त्रिपाठी के सुयोग्य पुत्र हैं और संघर्षशील हैं। कार्यक्रम में कई विभूतियों का सम्मान किया गया सम्मानित होने वालों में डॉ नागेंद्र अनुज राकेश सिंह विनय शुक्ला पिंटू सिंह सचिन मिश्र रवींद्र अजनबी मिथिलेश पांडे बशीर खान संजय शुक्ला गजेंद्र सिंह विकेट समाजसेवी अश्वनी सोनी साहित्यिक संस्था संचेतना के महामंत्री इंजीनियर चंद्रकांत त्रिपाठी चंद्र भाजपा नेता शशि भाल त्रिपाठी प्रधानाचार्य डॉ अमित पांडे प्रधानाचार्य जयप्रकाश उपाध्याय शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य डॉ लाल जी त्रिपाठी साहित्यकार पत्रकार अनूप अनुपम एंजिल्स विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शाहिदा शिक्षाविद अरुण प्रताप त्रिपाठी पूर्व आयुक्त शोभनाथ सरोज समेत कई विभूतियों का संस्था के संस्थापक दयाशंकर शुक्ल एवं संस्था के अध्यक्ष अनिल प्रताप त्रिपाठी महामंत्री इंजीनियर चंद्रकांत त्रिपाठी के द्वारा सम्मान किया गया। पूर्व आयुक्त शोभनाथ सरोज ने अपने अतिथि के रूप में संबोधन ने कहा कि संचेतना के लिए जो भी होगा हम हर तरह से समर्पित भाव से संस्था का सहयोग करते रहेंगे क्योंकि इस संस्था से मेरा 50 साल का पुराना संबंध है। संस्था के संस्थापक दयाशंकर शुक्ल हेम दद्दा ने कहा कि हमने काफी संघर्ष और परिश्रम करके आप सभी के सहयोग से इस संस्था को सजाने और संवारने का काम किया और उम्र के इस पड़ाव में जिस तरह का आप लोगों का सहयोग मिल रहा है इससे निश्चित ही यह संस्था अपने उद्देश्यों को हासिल करने में निश्चित शिखर पर पहुंचेगी। संस्था के अध्यक्ष अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने कहा कि संस्था के संस्थापक दयाशंकर शुक्ल ने जो मुझे संस्था के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी है निश्चित ही हम इसमें समर्पित भाव से परिश्रम करके संस्था के विकास के लिए और साहित्य क्षेत्र में जो महान साहित्यकार हैं या फिर जो नवोदित साहित्यकार हैं उन सभी को एक सूत्र में पिरो कर के सभी को एक साथ लेकर के चलने का काम करूंगा और निश्चित ही हेम दद्दा कि इस विरासत को इस धरोहर को आगे बढ़ाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोडूंगा। वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता समाजसेवी अश्वनी सोनी ने कहा कि संचेतना जनपद की पहचान है और संचेतना का नाम देश के कोने कोने में बड़े ही गर्व के साथ लिया जाता है सपा नेता अश्वनी सोनी ने आगामी कवि सम्मेलन मुशायरा की तारीख 6 अप्रैल 2022 स्थान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान की घोषणा भी की। अश्वनी सोनी ने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुझसे जो भी सहयोग की अपेक्षा की जाएगी मैं उस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग करूंगा।आए हुए अतिथियों का स्वागत इंजीनियर चंद्रकांत त्रिपाठी चंद्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन सभासद एवं हेम जी के सुपुत्र धर्मशील शुक्ल में किया। कार्यक्रम में अखिल नारायण सिंह बृजेश तिवारी संजय दुबे आलोक सिंह विजय प्रताप त्रिपाठी राधेश्याम त्रिपाठी कृष्ण कांत त्रिपाठी सुरेश मिश्रा अशोक कुमार यादव वेद प्रकाश पांडे समेत सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment