मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज रेंज के उधुई गांव में एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अजगर झाड़ियों में धीरे-धीरे जाकर छिप गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे देवगांव जंगल में छोड़ दिया गया है।अयोध्या वन प्रभाग के कुमारगंज रेंज अंतर्गत उधुई ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती गांव में दोपहर बाद में एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर के फुफकारने की आवाज सुनकर लोगों को जानकारी हुई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर अजगर लोगों का आरो पाते ही धीरे-धीरे जाकर झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने सूचना पीआरबी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रेंज कार्यालय कुमारगंज पर दी। वन क्षेत्राधिकारी आर पी सिहं के निर्देश पर बीट प्रभारी सूर्यभान सिंह, वाचर अनिल यादव, पवन कुमार गांव पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को झाड़ियों से बाहर निकालकर बोरे में भर लिया। इसके बाद उसे देवगांव जंगल में छोड़ दिया गया है। क्षेत्रीय वन दरोगा हौसिला प्रसाद पांडे ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 80 किलो और लंबाई लगभग 15 फीट थी। उन्होंने बताया कि ठंड में धूप लेने के लिए अजगर बाहर निकल रहे हैं।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

विशालकाय अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा
मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज रेंज के उधुई गांव में एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अजगर झाड़ियों में धीरे-धीरे जाकर छिप गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे देवगांव जंगल में छोड़ दिया गया है।अयोध्या वन प्रभाग के कुमारगंज रेंज अंतर्गत उधुई ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती गांव में दोपहर बाद में एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर के फुफकारने की आवाज सुनकर लोगों को जानकारी हुई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर अजगर लोगों का आरो पाते ही धीरे-धीरे जाकर झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने सूचना पीआरबी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रेंज कार्यालय कुमारगंज पर दी। वन क्षेत्राधिकारी आर पी सिहं के निर्देश पर बीट प्रभारी सूर्यभान सिंह, वाचर अनिल यादव, पवन कुमार गांव पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को झाड़ियों से बाहर निकालकर बोरे में भर लिया। इसके बाद उसे देवगांव जंगल में छोड़ दिया गया है। क्षेत्रीय वन दरोगा हौसिला प्रसाद पांडे ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 80 किलो और लंबाई लगभग 15 फीट थी। उन्होंने बताया कि ठंड में धूप लेने के लिए अजगर बाहर निकल रहे हैं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें