प्राथमिक विद्यालय अगियौना में महीनों से नहीं मिला छात्र छात्राओं को मिड डे मील का भोजन
करारी कौशाम्बी। अब इसे हद ही कहा जायेगा जहां मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय अगियौना में जिम्मीदारों द्वारा सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को मिड डे मील भोजन का लाभ छात्र छात्राओं को नही मिल रहा है। लगभग दीपावली के पहले से मिड डे मील का भोजन विद्यालय में नही बन रहा है। सरकार को बदनाम करने में जिम्मेदार कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। जिम्मेदार मिड डे मील योजना को पलीता लगाते हुए बंदरबांट कर रहे हैं। छात्र छात्राओं के भोजन पर भी जिम्मेदार डांका डाल रहे है। आखिर विद्यालय के अधयापकों को सरकार द्वारा वेतन से जेब नही भर रहा है क्या जो छात्र छात्राओं के मिड डे मील भोजन के राशन को विद्यालय में भोजन नही बना रहे है। गंभीर विषय है। बच्चों का कहना है कि एक दो महीने से स्कूल में भोजन नही बन रहा है जिससे हम लोग घर पर भोजन करने के लिए बेबस है। यहां तक कि रोसियों ने भी स्कूल में दो महीने से भोजन न बनने का गंभीर आरोप लगा रहे है। अब देखना है यह है कि शिक्षक अफसर जिम्मीदारों पर क्या कार्यवाई करते है मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। उक्त संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो जांच कराकर संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































