प्रयागराज। भारत सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड बनाने की योजना लागू हुई। जिसमें प्रयागराज में राज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शुभारंभ किया।
मुट्ठीगंज वार्ड नंबर 60 में अपने नगर निगम क्षेत्र में शुभारंभ के उपरांत क्षेत्र के जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महापौर के रहते लगभग 60 से 70 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह कार्य रोज सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विजयपुर कोठी में अनवरत चलता रहेगा जिससे कि जनमानस के सभी लोगों को इसका लाभ उठा सकें। लोगों तक सरकार की योजना का लाभ सबके पास पहुंच सके। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद सोनकर तथा मंडल के समस्त पदाधिकारियों के साथ ही वार्ड नंबर 60 के पार्षद प्रतिनिधि नीरज गुप्ता, अरविंद केसरवानी, शुभम साहू, कृष्ण चंद सोनकर, राजू केसरवानी, अनुराग केसरी, असंक जायसवाल, गोपाल जी केसरवानी आदि अन्य लोग मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































