V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गोपालराम गहमरी साहित्य सेवक सम्मान 2021 से सम्मानित हुए रणजीत यादव

अयोध्या । कोतवाली अयोध्या अन्तर्गत नयाघाट में नियुक्त साहित्यकार  , समाजसेवी युवा सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ‘क्षितिज’ को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर जनपद गाजीपुर में प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार गोपालराम गहमरी की स्मृति में साहित्य सरोज पत्रिका एवं धर्मक्षेत्र द्वारा 7वें वर्ष आयोजित तीन दिवसीय (24 दिसम्बर से 26 दिसबंर तक) “गोपालराम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” गहमर इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण मे जमानिया की विधायक श्रीमती सुनीता सिंह , हास्य व्यंग्य के हस्ताक्षर व प्रसिद्ध साहित्यकार सुभाष चन्दर , हिंदी निदेशालय दिल्ली के सहायक निदेशक दीपक पांडेय और वृक्षमित्र नाम से विख्यात सुनील दुबे द्वारा प्रशस्ति पत्र और मां कामख्या की चुनरी व नारियल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शानदार सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार अखंड गहमरी द्वारा किया गया। भारत में जासूसी उपन्यास के जनक गोपालराम गहमरी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात व्यंगकार सुभाषचन्दर दिल्ली , फिल्ममेकर प्रबद्धघोष पुणे , अभिनेता विजयमिश्र दानिश , दीपक पाण्डेय सहायक शिक्षा निदेशक दिल्ली , डॉ0 पूनम सिंह , डॉ0 इंदुवीरेन्द्रा विभागाध्यक्ष जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली , डॉ0बाँकाबहादुर रंगकर्मी पठानकोट , मेजर शक्तिराज हरियाणा , गायिका अंजलिपटेल नेपाल , सन्तोषशर्मा शान हाथरस , उमेश पाठक , अविनाश तिवारी बिहार , रणविजय सिंह सोमवंशी , अनिल अनिकेत , आरबी यादव , विनोद वियोगी हरदोई , शालुसिंह सीतापुर सहित कई प्रान्तों के नामचीन कवि , कवियत्री , साहित्यकार , अभिनेता , समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर आनंद कुशवाहा की रचना “बेटियाँ बड़ी हो रही हैं!” सतीश चंद्र श्रीवास्तव कृत लघुकथा संग्रह हाथी के दाँत का विमोचन में किया गया। इस दौरान कहानी , लघु कथा , छंदमुक्त कविता आदि पर कार्यशालाएं और शार्ट फ़िल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । कोतवाली अयोध्या अन्तर्गत नयाघाट में नियुक्त साहित्यकार  , समाजसेवी युवा सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ‘क्षितिज’ को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए एशिया के सबसे बड़े गाँव गहमर जनपद गाजीपुर में प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार गोपालराम गहमरी की स्मृति में साहित्य सरोज पत्रिका एवं धर्मक्षेत्र द्वारा 7वें वर्ष आयोजित तीन दिवसीय (24 दिसम्बर से 26 दिसबंर तक) “गोपालराम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” गहमर इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण मे जमानिया की विधायक श्रीमती सुनीता सिंह , हास्य व्यंग्य के हस्ताक्षर व प्रसिद्ध साहित्यकार सुभाष चन्दर , हिंदी निदेशालय दिल्ली के सहायक निदेशक दीपक पांडेय और वृक्षमित्र नाम से विख्यात सुनील दुबे द्वारा प्रशस्ति पत्र और मां कामख्या की चुनरी व नारियल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शानदार सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार अखंड गहमरी द्वारा किया गया। भारत में जासूसी उपन्यास के जनक गोपालराम गहमरी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात व्यंगकार सुभाषचन्दर दिल्ली , फिल्ममेकर प्रबद्धघोष पुणे , अभिनेता विजयमिश्र दानिश , दीपक पाण्डेय सहायक शिक्षा निदेशक दिल्ली , डॉ0 पूनम सिंह , डॉ0 इंदुवीरेन्द्रा विभागाध्यक्ष जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली , डॉ0बाँकाबहादुर रंगकर्मी पठानकोट , मेजर शक्तिराज हरियाणा , गायिका अंजलिपटेल नेपाल , सन्तोषशर्मा शान हाथरस , उमेश पाठक , अविनाश तिवारी बिहार , रणविजय सिंह सोमवंशी , अनिल अनिकेत , आरबी यादव , विनोद वियोगी हरदोई , शालुसिंह सीतापुर सहित कई प्रान्तों के नामचीन कवि , कवियत्री , साहित्यकार , अभिनेता , समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर आनंद कुशवाहा की रचना “बेटियाँ बड़ी हो रही हैं!” सतीश चंद्र श्रीवास्तव कृत लघुकथा संग्रह हाथी के दाँत का विमोचन में किया गया। इस दौरान कहानी , लघु कथा , छंदमुक्त कविता आदि पर कार्यशालाएं और शार्ट फ़िल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Comment