V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रैन बसेरों की स्थापना, कंबल, अलाव व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें: मण्डलायुक्त

अयोध्या । मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि बीती रात तापमान गिर कर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जिसके चलते आगामी दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस वजह से वातावरण में गलन व ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर को देखते हुए मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि रैन बसेरों की स्थापना, कंबल, अलाव व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। सभी डीएम रैन बसेरों का मुआयना कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करा लें। उन्होंने ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर निकाय, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, आदि अधिकारियों को गरीबों को कंबल वितरण व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल किये जाने के निर्देश दिये।मण्डलायुक्त ने बढ़ती शीतलहर को देखते हुए एवं गौवंशों के प्रति चिन्ताजनक होते हुये मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि गोवंशी आश्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का साप्ताहिक सत्यापन व स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करायें। कोई भी निराश्रित गोवंशी सड़कों पर न दिखें। ठंड से किसी भी गोवंशी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए तथा उनके लिए पर्याप्त शेड, भूसा, चारा, पानी व इलाज के पुख्ता बंदोबस्त रहे, इसमें कोई के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि बीती रात तापमान गिर कर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जिसके चलते आगामी दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस वजह से वातावरण में गलन व ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर को देखते हुए मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि रैन बसेरों की स्थापना, कंबल, अलाव व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। सभी डीएम रैन बसेरों का मुआयना कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करा लें। उन्होंने ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर निकाय, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, आदि अधिकारियों को गरीबों को कंबल वितरण व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल किये जाने के निर्देश दिये।मण्डलायुक्त ने बढ़ती शीतलहर को देखते हुए एवं गौवंशों के प्रति चिन्ताजनक होते हुये मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि गोवंशी आश्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का साप्ताहिक सत्यापन व स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करायें। कोई भी निराश्रित गोवंशी सड़कों पर न दिखें। ठंड से किसी भी गोवंशी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए तथा उनके लिए पर्याप्त शेड, भूसा, चारा, पानी व इलाज के पुख्ता बंदोबस्त रहे, इसमें कोई के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment