प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता से अधिकारी और कर्मचारी सभी गदगद
होलागढ़(प्रयागराज)। परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की सफलता के दूसरे दिन होलागढ़ ब्लाक में बीडीओ रामपाल ने अधीनस्थ दर्जनों कर्मियों का माला पहनाकर सम्मान किया।बीडीओ ने सबसे पहले एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र और एडीओ सहकारिता बिजेंद्र मिश्र को माला पहनाया तथा उनके द्वारा किये कार्यों की सराहना किया।इसके बाद एडीओ पंचायत ने सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को और एपीओ मनरेगा विनोद कुमार गुप्त ने सभी रोजगार सेवकों,सफाई कर्मियों आदि का सम्मान माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर किया। इस मौके पर हरिदेव पटेल,अनिल कुमार,भगवत मिश्र,उत्कर्ष मिश्र,जगत पटेल,लव मिश्र,वीरेन्द्र द्विवेदी,प्रवीण मिश्र, राम मूरत पटेल,देवेंद्र सिंह पटेल,अवधेश पटेल आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































