लोकमित्र ब्यूरो
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोइया गांव में बोले सपा नेता, कहां भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर
फूलपुर (प्रयागराज)। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोइया गांव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन यादव ने कहा कि अब भाजपा के बुरे दिन आ गए हैं। किसानों नौजवानों महिलाओं की विरोधी सरकार के दिन लद गए हैं। प्रदेश में महंगाई लूट हत्या डकैती आम बात हो गई है।
प्रदेश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ विकास कागजों पर दिखाई दे रहा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मौके पर ध्रुव प्रकाश विश्वकर्मा, रामचंद्र यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नसीरुद्दीन राईन,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुराद मंसूरी सभासद अरशद उल्लाह, बेला सिंह यादव,मोहम्मद अनीस, सौरभ यादव, फिरोज राईन, मोहम्मद शाहरुख, वीरेंद्र यादव,सददन भाई,जीत लाल बिन्द, चंदन बिन्द रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































