V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजा भैया ने बांसवाड़ा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया अनावरण

भारत के धर्मनिष्ठ वीर योद्धा की मूर्ति का राजा भैया द्वारा अनावरण से हुआ जिला गौरवान्वित
प्रतापगढ़। प्रताप सर्कल, बांसवाड़ा (राजस्थान) में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। भारत के महान अप्रतिम योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण राजा भैया द्वारा किए जाने से जनपद प्रतापगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। निश्चित ही राजा भैया ने देश ही नही पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है और सही मायने में राजा भैया आज के समय के नायक हैं। महाराणा प्रताप भारत के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने बड़े से बड़े संकट में भी राजधर्म की मर्यादा का पालन किया और शहंशाह अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। अकबर ने महाराणा को जान से मारने के लिए तमाम भयानक षड्यंत्र रचा किंतु महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता से उसके द्वारा भेजे गए राक्षस जैसे नरभक्षी इंसानो को मौत के घाट उतार दिया। राजस्थान से ऐसे महान धर्मनिष्ठ अप्रतिम वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण हेतु राजा भैया का मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भारत के धर्मनिष्ठ वीर योद्धा की मूर्ति का राजा भैया द्वारा अनावरण से हुआ जिला गौरवान्वित
प्रतापगढ़। प्रताप सर्कल, बांसवाड़ा (राजस्थान) में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। भारत के महान अप्रतिम योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण राजा भैया द्वारा किए जाने से जनपद प्रतापगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। निश्चित ही राजा भैया ने देश ही नही पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है और सही मायने में राजा भैया आज के समय के नायक हैं। महाराणा प्रताप भारत के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने बड़े से बड़े संकट में भी राजधर्म की मर्यादा का पालन किया और शहंशाह अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। अकबर ने महाराणा को जान से मारने के लिए तमाम भयानक षड्यंत्र रचा किंतु महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता से उसके द्वारा भेजे गए राक्षस जैसे नरभक्षी इंसानो को मौत के घाट उतार दिया। राजस्थान से ऐसे महान धर्मनिष्ठ अप्रतिम वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण हेतु राजा भैया का मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment